वर्ष 2024 और 2025 में विश्व का नंबर-1 हेलमेट निर्माता- स्टीलबर्ड हेलमेट्स 2026 में ऐतिहासिक हैट-ट्रिक के बेहद करीब
कंपनी ने इस वर्ष 93 लाख हैलमेट की बिक्री की
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
एक बार फिर स्टीलबर्ड ने भारत और दुनिया भर के दो पहिया वाहन चालकों का अटूट विश्वास जीता है। वर्ष 2024 और 2025 में विश्व का नंबर-1 हेलमेट निर्माता बनने के बाद, स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया लिमिटेड वर्ष 2026 में ऐतिहासिक हैट-ट्रिक की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने इस वर्ष 93 लाख हैलमेट की बिक्री की है। यह उपलब्धि जनवरी 2025, नई दिल्ली में मिली उस आधिकारिक घोषणा के बाद आई है, जब स्टीलबर्ड को विश्व का सबसे बड़ा हेलमेट निर्माता घोषित किया गया था। उस समय कंपनी ने रिकॉर्ड 87.5 लाख हेलमेट की बिकी की थी।
इन प्रभावशाली आंकड़ों के पीछे एक बड़ा उद्देश्य भी छिपा है सड़कों पर अनगिनत जिंदगियों को बचाने का संकल्प
स्टीलबर्ड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक, विश्व-स्तरीय विनिर्माण प्रणालियों और नई पीढ़ी की सुरक्षा नवाचारों में लगातार निवेश किया जा रहा है। यही कारण है कि हर स्टीलबर्ड हेलमेट सुरक्षा, भरोसे और स्टाइल का प्रतीक बन चुका है। कंपनी द्वारा प्रतिदिन 60,000 हेलमेट के उत्पादन विस्तार की योजना, लगातार तीसरे वर्ष वैश्विक नेतृत्व हासिल करने की उसकी मजबूत तैयारी को दर्शाती है।
इन-हाउस उत्कृष्टता- सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
स्टीलबर्ड की सफलता की नींव एक अटल सिद्धांत पर आधारित है जो भी सिर स्टीलबर्ड हेलमेट पहनता है, उसे दुर्घटना के समय सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा मिलनी चाहिए। इसी प्रतिबद्धता के तहत कंपनी अपने लगभग सभी हेलमेट घटकों का निर्माण भारत में स्थित अपने 9 आईएसओ 9000 प्रमाणित संयंत्रों में स्वयं करती है।
प्रत्येक संयंत्र में रोबोटिक पेंटिंग सिस्टम, सटीक मोल्डिंग तकनीक, स्वचालित उत्पादन लाइनें और बहू-स्तरीय गुणवत्ता जांच जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं में हर बैच को आईएसआई, ईसीई 22.06, डीओटी और अन्य वैश्विक सुरक्षा मानकों पर परखा जाता है।
अक्सर यह सवाल उठता है कि एक हेलमेट में कितने पुर्जे होते हैं। इसका उत्तर चौंकाने वाला है 3,700 से अधिक अलग-अलग घटक। इनमें ईपीएस, ईपीपी, एबीएस बोल, फाइबरग्लास रोल, कार्बन-फाइबर रोल, चिन-स्टैप, बकल, अंदरूनी पैडिंग, डेकल्स, वाइज़र और कई छोटे-बड़े हिस्से शामिल हैं। केवल पैकेजिंग बॉक्स ही ऐसा घटक है, जिसका निर्माण इन-हाउस नहीं किया जाता। स्टीलबर्ड केवल बाजार का अग्रणी नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए एक वैश्विक आवाज भी है। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजीव कपूर विश्व के एकमात्र हेलमेट उद्योग नेता हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मंचों पर दो बार आमंत्रित किया गया है।

