साम्प्रे ने किया रिलायंस के साथ मेन्युफैक्चरिंग करार
एवीएस न्यूज.तेलंगाना
साम्प्रे न्यूट्रिशंस लिमिटेड ने न्यूट्रास्युटिकल और फूड प्रोडक्ट के मेन्युफेक्चर और सप्लाय के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के साथ एक मेन्युफैक्चरिंग एग्रीमेंट किया है।
इस समझौते से 3 वर्षों की अवधि में सालाना 12 से 15 करोड़ रुपए का बिझनेस होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के रेवन्यु में अच्छी ग्रोथ होगी और इसके न्यूट्रास्युटिकल और फूड प्रोडक्ट ओपरेशंस को समर्थन मिलेगा।
इस एग्रीमेंट के तहत एनएनएल ,आरसीपीएल के विनिर्देशों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार, आगे की बिक्री और वितरण के लिए कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट्स का मेन्युफैक्चरिंग, पैकिंग और डिस्ट्रीब्युशन करेगा।

