एवीएस न्यूज  .नई दिल्ली 
सोनालीका ट्रैक्टर्स ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए वित्त वर्ष ’26 में फरवरी माह की अब तक की सर्वाधिक 12,890 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि बड़े स्तर पर मजबूत  कार्या नीति और कंपनी के मूल विश्वास ‘जीतने का दम’ का प्रमाण है  जो किसानों के उज्ज्वल भविष्य की ताकत है। आज जब देश में आधुनिक कृषि तकनीक से उन्नत और किफायती कृषि रही है, सोनालीका इनोवेशन, किसानों से गहरा जुड़ाव और मजबूत बाजार पहुंच के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
भारत का कृषि क्षेत्र इस समय एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जहां सरकारी नीतियों का सहयोग, डिजिटल पहल के माध्यम से बढ़ता मशीनीकरण, आसान ऋण सुविधा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में निवेश किसानों की आय और उत्पादकता को मजबूत बना रहे हैं। सोनालीका ने हमेशा वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग को अपनाते हुए भविष्य के लिए तैयार ट्रैक्टर विकसित किए हैं, जैसे की हाल ही में लांच की गई सोनालीका गोल्ड सीरीज, जो जमीनी कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप है और सोने की तरह सुरक्षित एवं दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करती है।


 रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने कहा कि असली ‘जीतने का दम’ हमेशा उन किसानों में रहा है, जो हर दिन अपने खेतों में प्रगति बोते हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम ऐसे हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर तैयार करें जो किसानों के सपनों और उनकी सफलता के संकल्प को और मजबूत बनाएं। 30वें वर्ष के फरवरी माह में 12,890 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री हमारे लिए बेहद खास है। यह उपलब्धि भारत के कृषि परिवर्तन में हमारी भूमिका को और मजबूत करती है और हमें किसानों की प्रगति को देश की समृद्धि से जोडऩे की नई प्रेरणा देती है।