सैमसंग के बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर्स से मानसून में मिलेगी बेहतर कूलिंग और उमस से राहत
एवीएस न्यूज. भोपाल
मानसून के मौसम में बढ़ती उमस और नमी से राहत दिलाने के लिए सैमसंग ने अपने बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर्स पेश किए हैं। एआई तकनीक, स्मार्ट फीचर्स और स्वच्छ हवा की सुविधा से लैस ये एयर कंडीशनर्स हर मौसम में बेहतर कूलिंग और आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
सैमसंग के नए एसी में दिया गया 3-इन-1 मानसून केयर फीचर खास तौर पर बारिश के मौसम की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कंफर्ट ड्रायिंग तकनीक हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम कर कमरे को आरामदायक बनाए रखती है और बिजली की बचत भी करती है।
वहीं फ्रीज़ वॉश फीचर एसी के अंदर जमी धूल, फफूंद, बैक्टीरिया और एलर्जन को साफ रखने में मदद करता है, जिससे घर के भीतर स्वच्छ और ताजी हवा मिलती है। इसके अलावा ड्यूराफिन अल्ट्रा तकनीक एसी को नमी से होने वाले जंग और घिसाव से बचाकर उसकी उम्र बढ़ाती है।
सैमसंग के बीस्पोक एआई विंडफ्री एसी में ड्राई कंफर्ट तकनीक भी दी गई है। एडवांस सेंसर और स्मार्ट रेफ्रिजरेंट फ्लो की मदद से यह तकनीक कमरे की नमी को स्वत: नियंत्रित करती है, जिससे बिना जरूरत से ज्यादा ठंडक के भी आरामदायक तापमान बना रहता है।
यह घर के भीतर की हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने, चिपचिपाहट कम करने और उमस भरे मौसम में अधिक आरामदायक माहौल बनाए रखने में मदद करती है। कंपनी की 2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर सीरीज में कुल 23 मॉडल शामिल हैं, जिनमें 4-स्टार ऊर्जा दक्षता वाले विकल्प भी उपलब्ध हैं।
भारतीय मौसम और घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये एयर कंडीशनर्स एआई तकनीक, प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ बेहतर कूलिंग, बिजली की बचत, नमी नियंत्रण और आसान रखरखाव जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।
गैलेक्सी फोल्डेबल सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन
सैमसंग ने भारत में अपनी अगली गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज़ के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू करने की घोषणा की है। ग्राहक इन नए फोल्डेबल डिवाइसों को ग्लोबल लांच से पहले प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
ग्राहक 999 रुपए की रिफंडेबल टोकन राशि देकर आगामी गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का प्री-रिजर्वेशन कर सकते हैं। यह सुविधा सेमसंगडॉटकॉम, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अमेजनडॉटइन , फ्लिपकार्टडॉटकॉम और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को डिवाइस खरीदने पर 2,799 रुपएतक के विशेष लाभ मिलेंगे।






