मेकमायट्रिप का जेन-एआई प्लेटफॉर्म 'मायरा' का बीटा वर्जन लांच
नई दिल्ली। मेकमायट्रिप ने अपने एप पर नया इनटरैक्टिव जेन-एआई प्लेटफॉर्म 'मायरा' का बीटा वर्जन लांच किया है जो लोगों की पसंद, बजट और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए बुकिंग के साथ छुट्टियों की प्लानिंग करने में भी उनकी मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म देश के छोटे शहरों के लोगों के सामने बुकिंग और प्लानिंग में आने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिलहाल यह हिंदी तथा अंग्रेजी में उपलब्ध है और कंपनी की योजना इसमें अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने की है।

