10 साल में 56 गुना से ज्यादा बढ़े ग्राहक, 58.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ नंबर-1


एवीएस न्यूज.भोपाल
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो ने अपने सफर के 10 साल पूरे कर लिए हैं और इस दौरान कंपनी ने टेलीकॉम बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सितंबर 2016 में महज 8.9 लाख ग्राहकों के साथ शुरू हुआ सफर जुलाई 2026 तक करीब 5.09 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच गया।

यानी एक दशक में जियो का ग्राहक आधार करीब 56.6 गुना बढ़ा है। जुलाई 2026 तक दोनों राज्यों के टेलीकॉम सर्किल में करीब 8.71 करोड़ मोबाइल कनेक्शन दर्ज किए गए, जिसमें जियो की हिस्सेदारी 58.4 प्रतिशत रही। कंपनी के अनुसार, अगस्त 2018 में एयरटेल और अक्टूबर 2019 में वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़ने के बाद से जियो इस सर्किल में लगातार नंबर-1 स्थान पर बना हुआ है।


 कॉल से डिजिटल लाइफ तक बदली तस्वीर
जियो के विस्तार ने सिर्फ मोबाइल कनेक्टिविटी का दायरा नहीं बढ़ाया, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी को भी बदलने में भूमिका निभाई है। गांवों में छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े, किसानों को मौसम और बाजार की जानकारी मोबाइल पर मिलने लगी और छोटे कारोबारियों के लिए डिजिटल भुगतान आसान हुआ। वीडियो कॉल, ऑनलाइन बैंकिंग, मनोरंजन, शिक्षा और कारोबार जैसी सेवाओं ने मोबाइल फोन को महज बातचीत के साधन से आगे बढ़ाकर डिजिटल जीवन का अहम हिस्सा बना दिया है।


 

4जी से ट्रू 5जी, अब एआई और क्लाउड पर नजर
जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा 4जी नेटवर्क के साथ शुरू की थी। इसके बाद कंपनी ने ट्रू 5जी तक विस्तार किया और अब अगला फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल कंप्यूटिंग पर है। कंपनी की जियोपीसी जैसी पहल क्लाउड आधारित कंप्यूटिंग को आम उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने की दिशा में कदम है। इसके जरिए पुराने कंप्यूटर या लैपटॉप को बदले बिना क्लाउड तकनीक के माध्यम से आधुनिक कंप्यूटिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

 मोबाइल नेटवर्क के साथ जियो ने ब्रॉडबैंड बाजार में भी तेजी से विस्तार किया है। जियो फाइबर और जियो एयर फाइबरके जरिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कंपनी का ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार 21 लाख से अधिक हो चुका है।  
 

 8.9 लाख से 5.09 करोड़ एक दशक में बदली डिजिटल तस्वीर
जियो की 10 साल की यात्रा को सिर्फ ग्राहकों की बढ़ती संख्या के तौर पर नहीं देखा जा सकता। 8.9 लाख से 5.09 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने का यह सफर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ती डिजिटल जरूरतों की तस्वीर भी पेश करता है। 4जी के दौर से शुरू हुई यात्रा अब 5जी, एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है।