एवीएस न्यूज.लंदन 
कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने अपने नए स्मार्टफोन फोन (4b) को पेश किया है। कंपनी के अनुसार, यह (b) सीरीज का पहला स्मार्टफोन है और नथिंग के प्रोडक्ट इकोसिस्टम में प्रवेश करने वाले यूजर्स के लिए एक नया विकल्प है। फोन (4a) सीरीज की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस डिवाइस में डिजाइन, परफॉर्मेंस और स्मार्ट सॉफ्टवेयर का बेहतर संयोजन दिया गया है।

नथिंग फोन (4बी) में कंपनी का सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस , दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 120एचजेड सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ओआईएस  मेन कैमरा दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट को 33,699 रुपये में लाया गया है।

ये कीमत 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ है। डिस्काउंट से अलग फोन की कीमत 34,999 रुपये है। टॉप मॉडल को 38,999 रुपये में लाया गया है। स्मार्टफोन की सेल 14 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसे फ्लिपकार्ट के साथ-साथ अन्य कई प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है।