एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


अमेजन इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की,कि वह अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने और कर्मचारियों की सुरक्षा व सुविधा बढ़ाने के लिए 2,800 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगा। कंपनी का यह निवेश उसके बड़े प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत वह 2030 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट और रोजगार के क्षेत्र में 35 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च करने वाली है।

 

नेटवर्क को और मजबूत करने की तैयारी

अमेज़न इंडिया अपने फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और डिलीवरी स्टेशनों को और बढ़ाने और अपग्रेड करने की योजना बना रही है। इससे खासकर छोटे शहरों यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में डिलीवरी की स्पीड और क्षमता बढ़ेगी। कंपनी अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन नाऊ का भी विस्तार कर रही है, जो पहले से कई बड़े शहरों में सक्रिय है और मिनटों से लेकर कुछ दिनों में डिलीवरी की सुविधा देता है। अमेजन ने 2025 में भी करीब 2,000 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जिसके तहत 17 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 सॉर्टेशन सेंटर और 75 डिलीवरी स्टेशन शुरू किए गए थे। इसके अलावा 300 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर भी बनाए गए हैं।


 

कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस
कंपनी ने कहा है कि उसके नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी हैं। इसलिए वह उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति सुधारने पर खास ध्यान दे रही है। इसके तहत वेयरहाउस में बेहतर वेंटिलेशन, तापमान नियंत्रण, आराम के लिए जगह, साफ पानी की सुविधा और दिव्यांग कर्मचारियों के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
 

एआई  टेक्नोलॉजी का बढ़ता इस्तेमाल
अमेज़न अपने ऑपरेशन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है। इसके जरिए ड्राइवर की सुरक्षा, रूट प्लानिंग और काम के संतुलन को बेहतर बनाया जाएगा। ड्राइवर ऐप में भी सुधार किए जा रहे हैं, जिससे नेविगेशन आसान होगा और कमाई की जानकारी साफ दिखेगी। भारत में अमेज़न को फ्लिपकार्ट, जियोमार्ट, बिगबास्केट और क्विक कॉमर्स कंपनियों जैसे ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट और जेप्टो से कड़ी टक्कर मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी 120 से 140 अरब डॉलर का है, जो 2030 तक बढ़कर 280 से 300 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
 एमेज़ॉन इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के वीपी - ऑपरेशंस, अभिनव सिंह ने कहा, ‘‘साल 2013 में एमेज़ॉन.इन के लॉन्च के बाद हमारे ऑपरेशन भारत के सबसे सुरक्षित, सबसे तेज और सबसे विश्वसनीय ऑपरेशंस नेटवर्क में से एक बन गए। हम देश में उन सभी पिनकोड्स तक पहुँचकर ग्राहकों को सेवाएं देते हैं, जहाँ तक सेवा का पहुँचना संभव है। हमारे नेटवर्क को हमारे लोग चलाते हैं। इसलिए हम अपने एसोसिएट्स की सुरक्षा, स्वास्थ्य और फाईनेंशियल कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस साल भारत में 2800 करोड़ रुपये (300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का निवेश कर रहे हैं। 


एमेज़ॉन के नेटवर्क में काम करने वाले एसोसिएट्स के लिए शुरू किए गए प्रोग्राम और अभियान लंबे समय से लेबर कोड्स के अंतर्गत नोटिफाईड मानकों के अनुरूप रहे हैं। इस नए निवेश से हजारों एसोसिएट्स और पार्टनर्स की हैल्थकेयर और फाईनेंशियल सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे प्रोग्राम मजबूत होंगे। साल 2026 में प्रोजेक्ट आश्रय का विस्तार किया जाएगा, ताकि डिलीवरी एसोसिएट्स को आराम करने के लिए जगह व सुविधाएं मिल सकें। सुश्रुत जैसे हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम्स को मजबूत किया जाएगा। यह लंबी दूरी चलने वाले ट्रक ड्राईवरों और उनके परिवारों के लिए एक व्यापक हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम है। इसके अलावा कुछ नई पहलें होंगी और पूरे देश में मेडिकल कैंप लगाकर प्रिवेंटिव हैल्थकेयर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 


कंपनी मेडिकल और एक्सीडेंट इंश्योरेंस का भी विस्तार कर रही है। समृद्धि प्रोग्राम द्वारा फाईनेंशियल इंक्लुज़न और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है, जिसके अंतर्गत एमेज़ॉन एसोसिएट्स और कम्युनिटी मेंबर्स के लिए आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी सरकारी योजनाओं में एनरोलमेंट प्रदान कर रही है। इसके अलावा, एमेज़ॉन द्वारा अपने एसोसिएट्स के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के लिए प्रतिधि स्कॉलरशिप और मेंटरशिप प्रोग्राम भी उपलब्ध कराया जाता है। इससे अपने पूरे ऑपरेशंस नेटवर्क में सभी लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने की एमेज़ॉन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

एमेज़ॉन द्वारा भारत में अपने ऑपरेशंस नेटवर्क के विस्तार और अपग्रेडेशन के लिए निवेश किया जाएगा। फुलफिलमेंट सेंटरों, सॉर्टेशन सेंटरों और डिलीवरी स्टेशनों आदि की क्षमता बढ़ाई जाएगी और भारत में टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में रहने वाले ग्राहकों के लिए डिलीवरी स्पीड में सुधार लाया जाएगा।  
 
डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए आराम की व्यापक सुविधाएं - एमेज़ॉन द्वारा प्रोजेक्ट आश्रय का विस्तार किया जाएगा। यह एयरकंडीशंड रेस्ट स्टॉप्स का एक नेटवर्क है। वर्तमान में यह दिल्ली एनसीआर, बैंगलुरू, चेन्नई, मुंबई जैसे शहरों में 100 स्थानों पर मौजूद है। इन सुविधाओं में आरामदायक सीटिंग, स्वच्छ वॉशरूम, पीने का पानी, चार्जिंग स्टेशन और फर्स्ट-एड सपोर्ट उपलब्ध होती है, जिसका लाभ हर महीने 150,000 से अधिक डिलीवरी एसोसिएट्स को मिलता है। इन सुविधाओं का उपयोग वो डिलीवरी एसोसिएट भी कर सकते हैं, जो एमेज़ॉन नेटवर्क में शामिल नहीं हैं।

एसोसिएट्स और ड्राईवर्स के लिए हैल्थ एवं वैलनेस सपोर्ट का विस्तार - सुश्रुत जैसे हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम्स को मजबूत किया जाएगा। यह लंबी दूरी चलने वाले ट्रक ड्राईवरों और उनके परिवारों के लिए एक व्यापक हैल्थ और वैलनेस प्रोग्राम है। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण केयर पर केंद्रित एक नया वैलनेस प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा।
प्रिवेंटिव हैल्थकेयर की उपलब्धता - एमेज़ॉन द्वारा पूरे देश में मेडिकल कैंप लगाकर निशुल्क हैल्थ चेकअप किया जाएगा।

2025 में लाखों एसोसिएट्स और पाटनर्स के लिए विस्तृत स्वास्थ्य एवं वैलनेस प्रोग्राम्स जैसे अभियानों को आगे बढ़ाते हुए प्रिवेंटिव केयर की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। इन कैंपों में प्रिवेंटिव हैल्थ स्क्रीनिंग (आँख, दांत, बी.एम.आई, और डॉक्टर का परामर्श), हाईड्रेशन पर मार्गदर्शन, और रोग की तुरंत पहचान करने में सहयोग दिया जाता है।

इंश्योरेंस कवरेज और वैलनेस सपोर्ट का विस्तार - एमेज़ॉन द्वारा अपने डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स के साथ काम करने वाले डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए मेडिकल एवं एक्सीडेंट इंश्योरेंस का विस्तार किया जाएगा। उन्हें अपग्रेडेड ग्रुप मेडिक्लेम और ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट पॉलिसी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही एक इंटीग्रेटेड वैलनेस पैकेज प्रदान किया जाएगा, जो इस सेक्टर में सबसे व्यापक पैकेजों में से एक होगा।