भोपाल । एनडीटीवी इमर्जिंग बिजनेस कॉन्क्लेव,भोपाल चैप्टर एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा, जिसने नीति-निर्माताओं, उद्योग नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक उद्यमियों को एक साथ लाकर मध्य प्रदेश की भारत के अगले औद्योगिक और सामाजिक विकास केंद्र बनने की यात्रा पर चर्चा की। बड़े पैमाने पर देश और दुनिया के लोग मध्यप्रदेश में निवेश करने आ रहे हैं। यहां पर्याप्त लैंड बैंक है, सरप्लस बिजली है, उद्योग हितैषी नीतियां हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत है। मुझे पहले से पता था मैं कहां तक का खिलाड़ी हूं, मोहन यादव ने बताया क्यों सीएम हाउस में वह अपने परिवार को नहीं रखते, हमने संकल्प लिया है कि मध्यप्रदेश में सिंचाई के रकबे को डबल से ज्यादा कर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? 'मध्यप्रदेश के सभी टूरिज्म स्पॉट पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होगा'

 इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नवनिर्माण और समग्र विकास के लिए हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे ठोस प्रयासों तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विचार साझा किए। एमपी में विरोधी लहर नहीं, 3-4 बार बना चुके हैं सरकार- हेमंत खंडेलवाल। एनडीटीवी इमर्जिंग बिजनेस कॉन्क्लेव,भोपाल चैप्टर ने मध्य प्रदेश की प्रगति के लिए एक समग्र दृष्टिकोण पर ज़ोर दिया, जिसमें औद्योगिक विकास को शिक्षा, सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक जीवंतता के साथ जोड़ा गया।