ओबेन इलेक्ट्रिक की 85वां नेशनल शोरूम शुरू, साल के अंत तक 25 शोरूम खोलने का लक्ष्य
एवीएस न्यूज.भोपाल
रिसर्च एंड डेवलपमेंट बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने मध्य प्रदेश के दमोह में अपने देशभर के 85वें शोरूम की शुरुआत की। इसके साथ ही यहां एक खास ओबेन केयर सर्विस सेंटर भी खोला गया है।
यह कदम कंपनी की तेजी से हो रही विस्तार योजना को दर्शाता है और मेट्रो शहरों से आगे छोटे और तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को बढ़ावा देने पर ओबेन इलेक्ट्रिक के फोकस को मजबूत करता है।
कंपनी की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने बताया कि शोरूम का उद्घाटन जयंत मलैया (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद), धर्मेंद्र सिंह लोधी (मध्य प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री), लखन पटेल (स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री) और दमोह भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की मौजूदगी में किया गया। उनकी उपस्थिति यह दिखाती है कि क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय नेतृत्व का मजबूत समर्थन मिल रहा है।
इस नए शोरूम के साथ अब ओबेन इलेक्ट्रिक मध्य प्रदेश में 9 शोरूम संचालित कर रही है, कंपनी की योजना वर्ष 2026 के अंत तक राज्य में 25 शोरूम खोलने की है। नेशनल लेवल पर ओबेन इलेक्ट्रिक के देशभर में 85 शोरूम और सर्विस सेंटर हैं।

