पीबीपार्टनर्स के पीओएसपी एडवाईज़र बढ़ती लू के मौसम में परिवारों को अपने स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा का ध्यान रखने में मदद कर रहे हैं
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू भारतीय परिवारों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। लंबे समय तक तेज गर्मी में रहने से डिहाईड्रेशन, गर्मी की वजह से कमजोरी, हीटस्ट्रोक और अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनकी वजह से हैल्थकेयर का खर्च अचानक बढ़ सकता है।
बहुत ज्यादा गर्मी से स्वास्थ्य को खतरा तो होता ही है, पर उसके साथ-साथ दैनिक आजीविका और प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। इसके कारण घरेलू खर्च बढ़ जाते हैं और परिवारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ जाता है। इसलिए इस स्थिति के लिए पहले से तैयार रहना जरूरी होता है।
खराब मौसम के कारण स्वास्थ्य के खतरे बढ़ रहे हैं। नतीजतन परिवार भी फाईनेंशियल तैयारी पर और अधिक ध्यान देने लगे हैं। अचानक पड़ने वाले मेडिकल खर्च से बचाने में हैल्थ इंश्योरेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, ओपीडी, पीईडी रिडक्शन राईडर जैसे फीचर और वैलनेस-लिंक्ड बेनेफिट्स ग्राहकों के लिए हैल्थ इंश्योरेंस को काफी उपयोगी और सरलता से उपलब्ध बना देते हैं।
टियर 2, टियर 3 शहरों और भारत के अन्य छोटे शहरों में पीबीपार्टनर्स का पीओएसपी (पॉईंट ऑफ सेल पर्सन) एडवाईजर्स का नेटवर्क हैल्थ इंश्योरेंस और फाईनेंशियल तैयारी के बारे में जागरुकता बढ़ा रहा है। ये एजेंट पार्टनर अपने समुदायों में भरोसेमंद एडवाईजर होते हैं, जो परिवारों को हैल्थ कवरेज का महत्व समझने में मदद करते हैं। वो इंश्योरेंस से जुड़ी आम भ्रांतियों को दूर करते हैं और ग्राहकों को पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेने का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
भारत के कई हिस्सों में इंश्योरेंस की जागरुकता बढ़ रही है। ग्राहक भरोसेमंद मार्गदर्शन के लिए अक्सर स्थानीय एडवाईजर पर भरोसा करते हैं। ग्राहकों के साथ नियमित बातचीत करके पीओएसपी एडवाईजर स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में सोचने का प्रोत्साहन देते हैं। वो लोगों व परिवारों को यह समझने में मदद करते हैं कि मेडिकल इमरजेंसी और हैल्थकेयर के बढ़ते खर्च के बीच इंश्योरेंस उनकी कितनी मदद कर सकता है।
खराब मौसम के दौरान यह बातचीत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। गर्मी के कारण बीमार पड़ने पर अगर अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो इलाज में काफी ज्यादा खर्च आता है, जिससे परिवार का बजट बिगड़ सकता है। पर रोकथाम के उपाय, जैसे बहुत ज्यादा पानी पीने, लंबे समय तक तेज गर्मी में न रहने तथा पर्याप्त हैल्थ इंश्योरेंस कवर रखने से अप्रत्याशित परिस्थितियों में भी वित्तीय सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है।
पीबीपार्टनर्स अपने टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से पीओएसपी एडवाईजर्स को प्रशिक्षण, डिजिटल टूल्स और अनेकों इंश्योरेंस समाधान उपलब्ध कराता है, जिससे वो ग्राहकों को ज्यादा प्रभावी सेवाएं देने में समर्थ बनते हैं। यह प्लेटफॉर्म एडवाईज़र्स की क्षमताएं बढ़ाता है और इंश्योरेंस के सफर को आसान बनाता है, जिससे देश में वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलती है।
मौसम में परिवर्तन हो रहा है और बार-बार खराब मौसम के कारण हैल्थ और फाईनेंशियल तैयारी पहले से करके रखना जरूरी हो गया है। स्वस्थ रहने के लिए जहाँ सेहतमंद आदतें और प्रिवेंटिव केयर महत्वपूर्ण हैं, वहीं परिवार वित्तीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए हैल्थ इंश्योरेंस के महत्व को भी समझ रहे हैं।
पीबीपार्टनर्स और पीओएसपी एडवाईज़र्स का इसका नेटवर्क ग्राहकों को हैल्थ इंश्योरेंस के बेनेफिट्स समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इससे भारत में ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक सुरक्षा पहुँच रही है।






