एथर एनर्जी ने एथर कम्युनिटी डे 2025 के अवसर पर EL पेश किया
, · एथरस्टैक 7.0 की मदद से वॉइस द्वारा अपने स्कूटर को इंस्ट्रक्शन दी जा सकेगी। इसके साथ ही कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।
· अगली जनरेशन के फास्ट चार्जर पेश किए, जो दोगुनी चार्जिंग स्पीड प्रदान करेंगे।
· आधुनिक क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम इन्फाईनाईट क्रूज़ लॉन्च किया, जो खास भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिज़ाईन किया गया है।
· एथर का फैमिली स्कूटर, रिज़्टा अब एक टचस्क्रीन डैशबोर्ड, नए रंग और नए राईडिंग मोड के साथ मिलेगा।
नई दिल्ली। भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने एथर कम्युनिटी डे 2025 के तीसरे एडिशन में उत्पाद और टेक्नोलॉजी में हुए जबरदस्त विकास की घोषणा की। एथर ने अपने ऑल-न्यू EL प्लेटफॉर्म का अनावरण भी किया। यह 450 के बाद पेश किया गया एथर का पहला वाहन प्लेटफॉर्म है। EL प्लेटफॉर्म का विकास बहुउपयोगिता, विस्तार और कीमत के अनुकूलन के लिए किया गया है। इसके साथ विभिन्न सेगमेंट्स में एथर स्कूटरों की एक नई जनरेशन शुरू होगी, जो भारतीय राईडर्स के लिए परफॉर्मेंस, विकल्पों और इनोवेशन के नए मानक स्थापित करेगी।
एथर ने एथरस्टैक 7.0 भी पेश किया। इसमें स्कूटर के साथ संवाद आवाज के माध्यम से होगा। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी को अधिक इन्ट्यूटिव एवं उपयोग में आसान करने के लिए कई नए फीचर्स भी पेश किए गए। एथर ने अगली जनरेशन के फास्ट चार्जर भी प्रदर्शित किए, जो इलेक्ट्रिक स्कूटरों को और अधिक तेजी से चार्ज कर सकते हैं। साथ ही, मौजूदा उत्पाद श्रृंखला को अपडेट करने की घोषणा भी की गई।
एथर एनर्जी के को-फाउंडर एवं सीईओ, तरुण मेहता ने कहा, ‘‘हमारा EL प्लेटफॉर्म एथर के लिए विकास के अगले चरण की नींव तैयार कर रहा है। जहाँ 450 के साथ हमने पहले चरण की शुरुआत की थी, वहीं EL हमारे नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों का प्लेटफॉर्म है, जो हमें अपने अगले स्कूटरों का विकास अधिक विस्तृत रूप में तथा ज्यादा एफिशियंसी के साथ करने में समर्थ बनाएगा। प्लेटफॉर्म पर केंद्रित इस दृष्टिकोण द्वारा तीव्र इनोवेशन, ज्यादा एफिशियंसी, शानदार सर्विस और बेहतर राईडर अनुभव सुनिश्चित हो सकेंगे। हम बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कूटरों का निर्माण अपनी छत्रपति संभाजीनगर में स्थित नई फैक्ट्री में करेंगे।’’
EL प्लेटफॉर्म
एथर का अगली जनरेशन क EL प्लेटफॉर्म भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। EL प्लेटफॉर्म एक समान उपकरणों का उपयोग करके विभिन्न फॉर्म फैक्टर बनाने की सुविधा प्रदान करता है। इसका विकास 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर किया गया है। इसमें एक नया चेसिस, नया पॉवरट्रेन और पूरी तरह से नया डिज़ाईन किया गया इलेक्ट्रॉनिक्स स्टैक है। यह एक बहुउपयोगी प्लेटफॉर्म है, जिसके द्वारा एथर विभिन्न ग्राहकों, विभिन्न उपयोगों और विभिन्न बाजारों की मांग को पूरा कर सकेगा। साथ ही यह किफायती भी है। अपने सरल आर्किटेक्चर और कम कंपोनेंट्स के कारण यह 15 प्रतिशत ज्यादा तेजी से असेंबल होता है। इसलिए इसकी सर्विसिंग भी दोगुनी तेजी से होती है और सर्विस का इंटरवेल भी 10,000 किलोमीटर तक बढ़ जाता है।
EL प्लेटफॉर्म में सुरक्षा और सुविधा को काफी अधिक बढ़ा दिया गया है। इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (एईबीएस) दिया गया है, जो रियर व्हील लॉकअप और स्टॉपिंग डिस्टैंस को कम करके ब्रेकिंग की परफॉर्मेंस बढ़ा देता है। सुविधा बढ़ाने के लिए इसमें एथर चार्ज ड्राईव कंट्रोलर दिया गया है, जिसमें एक ऑनबोर्ड चार्जर और एक मोटर कंट्रोलर है। इसलिए ग्राहकों को अपने साथ में पोर्टेबल चार्जर लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

