चेन्नई । टाटा मोटर्स ने ग्रीन एनर्जी मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (जीईएमएस) के साथ एक समझौता अनुबंध पर हस्‍ताक्षर किए हैं। जीईएमएस, यूनिवर्सल बस सर्विसेज (यूबीएस) की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई है। इस समझौते के तहत टाटा मोटर्स 100 आधुनिक मैग्‍ना ईवी इंटरसिटी बसों की आपूर्ति करेगा। यह एमओयू चेन्नई में पैसेंजर व्हीकल एक्सपो 2.0 में किया गया, जहां टाटा मोटर्स अपनी नए परिवहन समाधानों का प्रदर्शन कर रहा है। इसमें ऑल-इलेक्ट्रिक मैग्‍ना ईवी और एलपीओ 1822 शामिल हैं।

इन बसों को शानदार प्रदर्शन, यात्रियों के लिए आराम और कम लागत के लिए बनाया गया है। इस एमओयू पर तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा और तमिलनाडु सरकार के प्रतिनिधियों और ऑल ओम्नी बस ओनर्स एसोसिएशन  के सदस्यों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।  टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट आनंद एस ने कहाकि  यूबीएस के साथ यह एमओयू इंटरसिटी परिवहन को बदलने की हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। ग्राहकों से मिला फीडबैक और कड़े परीक्षण के आधार पर बनाया गया मैग्‍ना ईवी, भारत में लंबी दूरी की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।