भोपाल। वाहनों पर लगाई जाने वाली रिफ्लेक्टिव टेप (रेडियम पट्टी) परमध्यप्रदेश शासन ने प्रस्तावित एकाधिकार (मोनोपॉली) को व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।  ज्ञात हो कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के एमसी मेंबर और इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष सीएल मुकाती ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश शासन मुख्य सचिव अनुराग जैन (आईएएस), सचिव परिवहन मनीष सिंह  एवं परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव (रेडियम पट्टी) लगाने जाने की प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल बनाने को लेकर एक शिकायती पत्र भेजा गया था। उक्त शिकायती पत्र में संगठन ने विभाग रेडियम पट्टी प्रक्रिया को जटिल बनाने वाहन मालिकों के शोषण की आशंका व्यक्त की थी।  

शासन ने गंभीरता से समझा और त्वरित सकारात्मक निर्णय लिया
जिसके परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश शासन मुख्य सचिव अनुराग जैन (आईएएस), सचिव परिवहन मनीष सिंह  एवं परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने परिवहन विभाग के व्यवसाय से जुड़े इस मसले को गंभीरता से समझा और त्वरित सकारात्मक निर्णय लिया।

निर्णय वाहन चालकों और मालिकों के हित में
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के एमसी मेंबर और इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष सीएल मुकाती  मध्यप्रदेश सरकार और शासन के उच्च अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का यह निर्णय वाहन चालकों और मालिकों के हित में है और निश्चित ही इसका लाभ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को मिलेगा और विभाग द्वारा किए जाने वाले शोषण से मुक्ति मिलेगी।