सात्विक ग्रीन की सहायक कंपनी को 299.40 करोड़ रु. के ऑर्डर मिले
एवीएस न्यूज .गुरुग्राम
सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने घोषणा की कि इसकी सहायक कंपनी सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए कुल 299.40 करोड़ के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। ये ऑर्डर देश की तीन प्रतिष्ठित स्वतंत्र विद्युत उत्पादक कंपनियों और ईपीसी कंपनियों ने दिए हैं, जिससे सात्विक की स्थिति तेजी से बढ़ते घरेलू सौर ऊर्जा बाजार में और मजबूत हुई है।
ये ऑर्डर सोलर पीवी मॉड्यूल की रिपीट आपूर्ति के लिए हैं और इनका निष्पादन दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच संबंधित डेवलपर्स की परियोजना समयसीमा के अनुरूप किया जाएगा। सभी ऑर्डर घरेलू कंपनियों से प्राप्त हुए हैं, जो सात्विक की विनिर्माण क्षमता, उत्पाद की विश्वसनीयता और समय पर डिलीवरी के प्रति लगातार विश्वास को दर्शाते हैं।
इस उपलब्धि पर सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत माथुर ने कहाकि प्रमुख स्वतंत्र विद्युत उत्पादक कंपनियों और ईपीसी से लगभग 300 करोड़ रुपए के ये नए रिपीट ऑर्डर सात्विक की गुणवत्ता, क्षमता और निष्पादन विश्वसनीयता पर मजबूत भरोसे का प्रमाण हैं। ये ऑर्डर वित्त वर्ष 26 की मजबूत पहली छमाही के बाद आए हैं, जिसमें हमने अपने विनिर्माण आधार को और सशक्त किया है और उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।

