टाटा एआईए का नया प्लान शुभ फॅमिली प्रोटेक्ट पेश
एवीएस न्यूज. मुंबई
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने नया टाटा एआईए शुभ फॅमिली प्रोटेक्ट प्रस्तुत किया है । यह टर्म प्लान पारंपरिक टर्म प्लान की तुलना में अनूठा और क्रांतिकारी है, जो तत्काल एकमुश्त पेआउट और 30 सालों तक लचीली मासिक आय दोनों देता है। परिवारों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया, यह इस तरह का पहला प्लान है और उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अस्थिरता में मन की शांति को खोना नहीं चाहते।
- वास्तविक जिंदगी की जरूरतों के लिए बना हुआ प्लान
किसी प्रियजन की अचानक मृत्यु गहरा भावनिक आघात पहुंचाती है और ऐसे में अगर वित्तीय बोझ भी उठाना पड़ें तो पूरा जीवन बुरी तरह से प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति जब स्पष्टता और स्थिरता सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है, तब अक्सर परिवारों पर एकमुश्त भुगतान का बहुत बड़ा दबाव आ पड़ता है और कुछ भी मैनेज कर पाना काफी ज़्यादा कठिन होता है।
कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल भारद्वाज ने कहाकि टाटा एआईए में हम मानते हैं कि सिर्फ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना काफी नहीं है, बल्कि परिवारों का ज़िन्दगी के हर पड़ाव पर समर्थन करना ज़रूरी है।
शुभ फॅमिली प्रोटेक्ट में हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि परिवारों को वह वित्तीय सुरक्षा मिलें जिसकी उन्हें ज़रूरत होती है, साथ ही लचीलापन भी जिसके वे हक़दार हैं। जीरो फीसदी जीएसटी ने इसे और भी आसान कर दिया है। जो लोग अपने परिवारों के भविष्य को किसी भी अतिरिक्त खर्च के बोझ को उठाए बिना सुरक्षित करना चाहते हैं उनके लिए यह यकीनन एक शक्तिशाली साधन है।

