देशभर में  8 लाख मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल


एवीएस न्यूज..भोपाल 
केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  द्वारा 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है।  उक्त हड़ताल के समर्थन में बुधवार को राजधानी भोपाल  के 4 हजार , मध्यप्रदेश के 40 हजार और देशभर में करीब 7-8 लाख मेडिकल स्टोर हैं, जो बंद रहेंगे। 


 भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि संस्था का आक्रोश मुख्यता दो नोटिफिकेशन- जीएसआर 220(ई) और जीएसआर 817(ई)  को लेकर है।

उनका कहना है कि सरकार को दोनों नोटिफिकेशन को तत्काल प्रभान से वापस लेना चाहिए, क्योंकि इन प्रावधानों की वजह से ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां एक तरह के गैर  कानूनी काम कर रही हैं। यानी इनके लिए ऐसा स्पष्ट और व्यापक कानून नहीं है, जो यह तय करें कि प्रिस्क्रिप्शन की जांच कैसे होगी, दवाइयां किस नियम के तहत दी जाएंगी और नियम उल्लंघन पर कैसे जवाबदेही तय होगी।  

उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से भोपाल, मध्यप्रदेश सहित देशभर के कई हिस्सों में दवाओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।  धाकड़ ने कहा कि यह विरोध ई-फार्मेसी और इंस्टेंट मेडिसिन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के लिए बने नियमों में मौजूद खामियों की तरफ केंद्र सरकार का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि इन कमियों की वजह से ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां पर्याप्त निगरानी के बिना काम कर रही हैं।