विक्रम हायर सेकंडरी के पूर्व छात्रों ने किया 15वीं रियूनियन का आयोजन
एवीएस न्यूज. भोपाल
भेल टाऊनशिप स्थित विक्रम हायर सेकंडरी स्कूल के 93 बैच के पूर्व छात्रों ने लगातार 15वीं रियूनियन का आयोजन किया। जिसमें भोपाल के अलावा मुंबई, केरल, दिल्ली, पुणे, रायपुर, साथ ही दो पूर्व छात्र अमेरिका सहित 54 छात्रों ने शिरकत की।
पूर्व छात्रों ने हर्षोल्लास के वातावरण में एक दूसरे से मिलकर खुश हुए और पुरानी यादें ताजा करते हुए अपनी-अपनी शरारतें साझा की। रियूनियन की शुरुआत में पूर्व छात्रों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात हॉटेल में डीजे की धून जमकर थिरके। अंताक्षरी एवं हंसी मजाक के साथ ही लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लिया। ऐसा आयोजन हर वर्ष करने पर अपनी सहमति जताई और फिर नम आंखों से एक -दूसरे से विदाई ली।
आयोजन के संयोजक हरीश चौथानी ने बताया कि रीयूनियन में पूर्व छात्र डॉ.राकेश सिंह जगत एवं डॉ.मोहित सिक्का दोनों शहर के मशहूर डॉक्टर, राज नागपाल, अमिताभ पॉल आर्किटेक्ट, हेमंत कोठिया बीएचईएल में उच्च पद पर कार्यरत, डॉ.गोपेश तारे एवं डॉ. विनीत शुक्ला शिक्षाविद, श्याम पाठक स्कूल संचालक आदि भी शामिल रहे।

