डीम्ड युनिवर्सिटी में स्नैप टेस्ट की एडमिशन विंडो खुली
पुणे। सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूट ( स्नैप ) टेस्ट 2025 के लिए ऐप्लीकेशन की आधिकारिक शुरूआत कर दी है। यह एमबीए में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। पांच दशकों की अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सिम्बायोसिस उन छात्रों के लिए टॉप चॉइस है जो विश्व स्तर पर प्रासंगिक, उद्योग जगत के अनुरूप और अकादमिक रूप से दृढ़ प्रबन्धन शिक्षा पाना चाहते हैं। स्नैप 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं पेमेंट विंडो की शुरूआत 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार को हुई, जो 20 नवम्बर 2025 (गुरूवार) तक खुली रहेगी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन तीन तारीखों पर होगा, यानि उम्मीदवार तीन बार तक परीक्षा दे सकते हैं।

