एवीएस न्यूज.भोपाल

 केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का 20वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ।  समारोह में केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के.सत्यनारायण राजू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक के विकास में केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि  युवा महासचिव के रविकुमार के नेतृत्व में देशभर के सभी बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई बैंकिंग सेवाएं देश की प्रगति में बहुत योगदान दे रही हैं। 
एमडी ने कहा कि जब वह बैंक अधिकारियों के कल्याण और बैंक के विकास के लिए रविकुमार के प्रयासों, कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और विचारों को देखते हैं, तो खुद को आईने में देखते हैं। इस कार्यक्रम में, एसोसिएशन ने "द मास्टर स्टिच" नामक एक पुस्तक का विमोचन किया।  रविकुमार ने एसोसिएशन की मांगों को पूरा करने और केनरा बैंक अधिकारियों के कल्याण, प्रगति और विकास में योगदान देने के लिए एमडी सत्यनारायण राजू को धन्यवाद दिया। दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया गया।  उन्होंने बैंक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और 100 प्रस्ताव पेश किए और उन्हें मंजूरी दी।

कार्यक्रम में नई केंद्रीय समिति का चुनाव किया गया। जिसमें  के.रविकुमार को फिर से महासचिव, राजीव निगम को अध्यक्ष, पी जैकब  चेयरमैन और राम प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।  भोपाल से संजय गोयल (वाइस चेयरमैन),केके त्रिपाठी को ऑल इंडिया (वाइस प्रसिडेंट) , विभू जोशी (सीसी मेंबर) टीएन वेंडिया (डीजीएस )तथा मनीष चतुर्वेदी (एजीएस),  भोपाल से चुने गए। उन्होंने देशभर से एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी भागीदारी और सम्मेलन को सफल बनाने की सराहना की।