एवीएस न्यूज.. नई दिल्ली  


एसरप्योर इंडिया ने आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी लेटेस्ट 'एसरप्योर चिल नियो' स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की।

पिछले पांच दशकों से एसर अपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, विश्वसनीयता और अत्याधुनिक नवाचार के लिए वैश्विक स्तर पर जाना जाता रहा है। एसरप्योर अब अपने विस्तृत होते 'कंज्यूमर अप्लायंसेज' पोर्टफोलियो के जरिए भारतीय घरों में शानदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट डिजाइन का अनुभव पेश कर रहा है।

इस लांच इवेंट के दौरान एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल, एसरप्योर इंडिया के डायरेक्टर वासुदेव , सेल्स हेड रोहित जुत्शी, एपीएसी कंज्यूमर बिजनेस हेड लियोनार्ड यांग, ग्रुप प्रोडक्ट हेड क्रिस जॉर्ज और प्रोडक्ट मैनेजर अभिरूप घोष सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।