टाटा मोटर्स ने ककी 71,066 यूनिट्स की बिक्री
एवीएस न्यूज मुंबई
जनवरी 2026 के दौरान घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की कुल बिक्री 71,066 यूनिट्स रही, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 48,316 यूनिट्स था। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने लिए इस साल की शुरुआत बेहद ही शानदार रही।
जिसमें डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों के आंकड़े शामिल हैं। यह बिक्री जनवरी 2025 के 48,316 यूनिट्स के मुकाबले 47.1 प्रतिशत ज्यादा रही. हाल के दिनों में टाटा मोटर्स ने बाजार में सिएरा, हैरियर ईवी, सफारी-हैरियर पेट्रोल जैसे कई नए मॉडलों को पेश किया है. जिसने कंपनी की बिक्री को तगड़ा बूम दिया है।
कंपनी ने घरेलू बाजार में जनवरी में कुल 70,222 गाड़ियों की बिक्री की है. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 46.1 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। टाटा मोटर्स ने जब सिएरा की बुकिंग शुरू की थी उस वक्त महज एक दिन में ही इस एसयूवी के 70,000 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की गई थी।

