नेशनल सिल्वर अवार्ड भोपाल स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर से सुश्री मीश्वा पटेल को प्रदान किया गया


एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
एशिया प्रशांत के नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता निप्सी ग्रुप का हिस्सा निप्पॉन पेंट इंडिया ने हाल ही में चेन्नई में हुए नेशनल फिनाले में एवाईडीए अवार्ड्स 2025-26 के विजेताओं की घोषणा की। एवाईडीए, वास्तुकारों और इंटीरियर डिजाइनरों की अगली पीढ़ी का पोषण करने के लिए निप्पॉन पेंट द्वारा शुरू की गई एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता है। वर्ष 2008 में शुरू एवाईडीए बढ़कर एक जीवंत डिजाइन समुदाय में तब्दील हो चुका है जो प्रतिभागियों को बिना किसी शुल्क के मार्गदर्शन, अंतर-क्षेत्रीय सीखने और वैश्विक अनुभव की पेशकश करता है। 


इस नेशनल फिनाले में जहां आर्किटेक्चर में नेशनल गोल्ड अवार्ड मैसूरु स्थित वाडियार सेंटर फॉर आर्किटेक्चर से सुश्री सिवानी दिरिसाला ने जीता, वहीं आर्किटेक्चर में नेशनल सिल्वर अवार्ड मुंबई स्थित स्कूल ऑफ एन्वायर्नमेंट एंड आर्किटेक्चर से सुश्री कीरत कौर गिल को प्रदान किया गया।

 
इंटीरियर डिजाइन वर्ग में नेशनल गोल्ड अवार्ड चेन्नई एकैडमी ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन से  जिष्णु के. ने जीता, वहीं नेशनल सिल्वर अवार्ड भोपाल स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर से सुश्री मीश्वा पटेल को प्रदान किया गया। 

 

इस अवसर पर, निप्पॉन पेंट इंडिया के अध्यक्ष (डेकोरेटिव कोटिंग्स बिजनेस) श्री मार्क टीटस ने कहा, “एवाईडीए कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भारत के सबसे सम्मानित डिजाइन एवं आर्किटेक्चर प्रतियोगिताओं में से एक के तौर पर उभरा है जहां देशभर से उभरती प्रतिभाएं एक साथ आती हैं। इस प्लेटफॉर्म ने निरंतर यह प्रदर्शित किया है कि कैसे युवा डिजाइनर संदर्भ, संस्कृति एवं समुदाय के साथ गहराई से जुड़ सकते हैं।

निप्पॉन पेंट इंडिया में हम जिम्मेदारी भरी डिजाइन सोच को पोषित करने और विद्यार्थियों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्गदर्शकों एवं साथियों के साथ जुड़ने की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”