एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद ब्रांड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज एचवीएसी और इंटेलिजेंट बिजनेस सॉल्यूशंस के लिए दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी- एसीआरईएक्स आईएसएचआरएई इंडिया 2026 में भाग लेने की घोषणा की।

एलजीई इंडिया इस प्रदर्शनी में अपना सबसे व्यापक एचवीएसी पोर्टफोलियो पेश करेगा, जिसमें आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपयोग के उत्पाद शामिल होंगे। इसके साथ ही, उन इनोवेशंस को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा जो भारत के लिए स्मार्ट, भरोसेमंद और ऊर्जा-बचत वाले क्लाइमेट सॉल्यूशंस प्रदान करते हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स उन्नत वीआरएफ, चिलर्स और कैसेट रेंज के एसी का प्रदर्शन करेगा जो भारत की विविध जलवायु और उपभोक्ताओं की जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त हैं।


एसीआरईएक्स में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की भागीदारी पर बात करते हुए, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ सेल्स एवं मार्केटिंग ऑफिसर, होंग जू जियोन ने कहा, "एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स लगभग तीन दशकों से भारत की विकास यात्रा का हिस्सा रहा है। इस दौरान हमने देश की बुनियादी ढांचे से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में बेजोड़ विशेषज्ञता हासिल की है और साथ ही डेवलपर्स, कंसल्टेंट्स और फैसिलिटी मैनेजर्स द्वारा मांगे जाने वाले प्रदर्शन मानकों को भी पूरा किया है।

एसीआरईएक्स 2026 में एचवीएसी उत्पादों की एक नई रेंज पेश करना भारत की विविध एचवीएसी जरूरतों को पूरा करने और देश के लिए एक स्मार्ट व अधिक टिकाऊ जलवायु भविष्य को आकार देने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।"


एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के सिस्टम एयर कंडीशनिंग डिवीजन (ईएस बिजनेस) के सीनियर वीपी और बिजनेस हेड, संजीव सेठ ने कहा, “हम बेहतरीन प्रदर्शन वाले ऊर्जा-कुशल एचवीएसी सॉल्यूशंस की नई रेंज को पेश करने और प्रदर्शित करने के लिए एसीआरईएक्स में आकर उत्साहित हैं। 2026 के लिए तैयार हमारे मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो में नए फ्लैगशिप उत्पाद शामिल हैं, जिनमें एआई  तकनीक से लैस मल्टी वीआई वीआरएफ भी शामिल है, जिसे देश की चरम जलवायु परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाया गया है।”


व्यावसायिक इमारतों, बड़े होटलों और प्रीमियम विला के लिए, एलजीई इंडिया एआई तकनीक से संचालित अपना नया फ्लैगशिप वीआरएफ प्रोडक्ट मल्टी वीआई पेश करेगा। यह एआई स्मार्ट केयर, एआई स्मार्ट मीटरिंग, एआई स्पेस केयर जैसी इंटेलिजेंट, इनोवेटिव व इंटरैक्टिव सुविधाओं तथा बेहतरीन ऊर्जा दक्षता से सुसज्जित है।

एलजीई इंडिया अपने 5वीं पीढ़ी के वीआरएफ मल्टी वी5 सिस्टम का भी प्रदर्शन कर रहा है। यह सिस्टम अल्टीमेट इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जो उच्च ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। इसका डुअल सेंसिंग कंट्रोल एक स्मार्ट तंत्र है जो आरामदायक वातावरण बनाए रखने और ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तापमान और आर्द्रता दोनों को एक साथ ट्रैक करता है। -20°सेल्सियस से 53° सेल्सियस  तक काम करने की क्षमता के साथ, मल्टी वी5 को देश के सबसे चुनौतीपूर्ण जलवायु क्षेत्रों में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए बनाया गया है।