आईसीआईसीआई बैंक ने भोपाल के दानिश कुंज में नई शाखा खोली
एवीएस न्यूज. भोपाल
आईसीआईसीआई बैंक ने राजधानी के दानिश कुंज में अपनी एक नई शाखा शुरू की है। शहर में यह बैंक की 35वीं शाखा है, जो एटीएम और कैश रीसाइक्लिंग मशीन से सुसज्जित है। एलएनसीटी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष जय नारायण चौकसे ने इस शाखा का उद्घाटन किया।
यह शाखा खातों और जमा योजनाओं की विस्तृत श्रृंखला पेश करती है, जिसमें बचत और चालू खाते, डीमैट और ट्रेडिंग खाते, फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं। इसके अलावा यहाँ एजुकेशन लोन, गोल्ड लोन, होम लोन, ऑटो लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन और विदेशी मुद्रा सेवाओं के साथ कार्ड सेवाएं भी उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक की 330 से अधिक शाखाएं और 400 से अधिक एटीएम व सीआरएम मशीनें हैं।

