जबलपुर।   क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए 'अभी चलाएं, 2026 में पैसा चुकाएं' ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत राइडर्स अपनी सपनों की मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं और इसकी ईएमआई 2026 से ही शुरू कर सकते हैं। देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियो में से एक, एलएंडटी फाइनेंस के साथ साझेदारी में शुरू किए गए । 
इस ऑफर की बदौलत ब्रांड अपनी क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना अधिक सुलभ बना रहा है, जो इसकी मोटरसाइकिलिंग को और अधिक आनंददायक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खरीदार अब आवश्यक डाउन पेमेंट देने के बाद अपने पसंदीदा जावा, येज़्दी या बीएसए मोटरसाइकिल की डिलीवरी ले सकते हैं। लोन दिए जाने की तिथि के बाद पहले दो महीनों के लिए सिर्फ अर्जित ब्याज का भुगतान करना होगा, कोई मूल ईएमआई नहीं देनी होगी।

 क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ बिजनेस अफसर शरद अग्रवाल ने हमारा 'अभी चलाएं, 2026 में पैसा चुकाएं' ऑफर उत्सव के इस मौसम में खरीदारी को आसान और खास बनाता है। हमारे खरीदार बिना इंतज़ार किए जावा, येजदी या बीएसए को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना सकते हैं, जबकि हमारा ऑफर 2026 तक ईएमआई भुगतान के दबाव को कम करता है।