अमेजन ने अपनी पहली ट्रस्टवर्दी शॉपिंग एक्सपीरिएंस रिपोर्ट जारी की
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
आज एमेज़ॉन ने अपनी पहली ट्रस्टवर्दी शॉपिंग एक्सपीरिएंस रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि एमेज़ॉन अपने ग्लोबल स्टोर में किस प्रकार ग्राहकों, सैलिंग पार्टनर्स और ब्रांड्स को सुरक्षा प्रदान करता है। इस रिपोर्ट में पहली बार जालसाजी के खिलाफ, प्रोडक्ट की सुरक्षा, धोखाधड़ी की रोकथाम, विश्वसनीय रिव्यू सुनिश्चित करने और संगठित रिटेल अपराध को रोकने के लिए एमेज़ॉन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा दिया गया है।
इस रिपोर्ट से एमेज़ॉन के सिस्टम, टेक्नोलॉजी, साझेदारियों और अपने स्टोर को सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाए रखने के लिए इसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मिलती है। रोहन ऊमैन, वाईस प्रेसिडेंट, वर्ल्डवाईड कस्टमर एवं पार्टनर ट्रस्ट ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य ग्राहकों, ब्रांड्स और सैलर्स के लिए अपने स्टोर को सुरक्षित बनाना है। हम यह भी जानते हैं कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बनाई गई नीतियाँ कभी-कभी उन सैलर्स के लिए बाधक हो जाती हैं, जो अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए हमने एमेज़ॉन के एकाउंट हैल्थ डैशबोर्ड जैसे टूल्स में निवेश किया है, जो सैलर्स को पारदर्शिता और नियंत्रण प्रदान करते हैं ताकि वो नीतियों का पालन करते हुए परफॉर्मेंस के टारगेट पूरे कर सकें और बेहतर तरीके से काम कर सकें। हमारा मिशन है कि एमेज़ॉन पर केवल वैध सैलिंग पार्टनर आगे बढ़ें। इस रिपोर्ट से हमारी यह प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
’’
एमेज़ॉन चार आपस में जुड़े हुए सिद्धांतों पर काम करता है - पहला है, प्रोएक्टिव कंट्रोल, जो समस्या को ग्राहक तक पहुँचने से पहले ही खत्म कर देता है। दूसरा है, शक्तिशाली टूल्स, जो जोखिम का अनुमान लगा लेते हैं। तीसरा है, जालसाजों की जवाबदेही तय करना और चौथा सिद्धांत है ग्राहकों को शिक्षित और सुरक्षित बनाना।
हम हर सिद्धांत को अमल में कैसे लाते हैं, यह नीचे दिया गया हैः समस्या को ग्राहकों तक पहुँचने से पहले खत्म करना:
एमेज़ॉन पर वैध व्यवसायों के लिए सैलिंग अकाउंट बनाना सरल है। पर जो लोग बुरे इरादे से अकाउंट बनाते हैं या अपने बारे में गलत जानकारी पेश करते हैं, उन्हें हर कदम पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सभी नए सैलर्स के लिए एमेज़ॉन की वैरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है। इसके बाद ही उन्हें स्टोर पर सैलिंग करने की इजाजत मिलती है। एक ऑटोमेटेड टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस सैलर की हर गतिविधि पर नजर रखती है और रोज प्रोडक्ट डिटेल पेज पर किए जाने वाले बदलावों की करोड़ों कोशिशों को स्कैन करती है, ताकि संभावित धोखाधड़ी के संकेतों को पहचाना जा सके। साथ ही, एक मल्टीमोडल सिस्टम भी एक साथ लाखों सिग्नल्स को एनालाईज़ करता है, जिनमें टैक्स्ट, इमेज, सैलर का व्यवहार और सप्लाई चेन के पैटर्न शामिल होते हैं।
इससे किसी भी संभावित जालसाजी को ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही पहचानने में मदद मिलती है।
एमेज़ॉन ने एक डायरेक्ट प्रोडक्ट वैलिडेशन प्रोग्राम भी पेश किया है, जो एमेज़ॉन स्टोर में प्रोडक्ट के अनुपालन का सत्यापन करने के लिए सीधे मान्यताप्राप्त सेफ्टी लैबोरेटरीज़ के साथ काम करता है। एक एडवांस्ड मशीन लर्निंग सिस्टम, ऑम्नीस्कैन अमेरिका, कैनेडा, यू.के, तुर्किए, सऊदी अरब, और यूरोप में स्थित कंपनी के ग्लोबल फुलफिलमेंट नेटवर्क में प्रोडक्ट के सूचीबद्ध होने से पहले आवश्यक सुरक्षा विवरण की रीडेबिलिटी और भाषा की जाँच करता है।
यह सिस्टम 12 मिलियन से अधिक प्रोडक्ट्स के लिए इमेज सेट बना चुका है। ग्राहक के रिव्यू की सत्यता बनाए रखने के लिए एमेज़ॉन का सिस्टम करोड़ों रिव्यू के हजारों डेटा पॉईंट्स को एनालाईज़ करता है। इसके बाद ही ये रिव्यू स्टोर पर दिखाई दे सकते हैं। जाली या आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करने के लिए साल 1995 तक के रिव्यू डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। साल 2025 में कंपनी ने करोड़ों संदिग्ध जाली रिव्यू ब्लॉक कर दिए।
शक्तिशाली टूल्स द्वारा जोखिम का अनुमान
एमेज़ॉन का अरली वॉर्निंग सिस्टम नए ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स को होने वाले खतरे उनके कैटालोग में पहुँचने से पहले ही पहचान लेता है। सोशल मीडिया और अन्य रिटेलर्स से मिलने वाले रियल-टाईम सिग्नल्स की मदद से यह सिस्टम ब्रांड्स द्वारा अपनी बौद्धिक संपदा (आईपी) साझा करने से पहले ही संभावित धोखाधड़ी का अनुमान लगा लेता है।
साल 2025 में एमेज़ॉन की टीमों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे वायरल नए ब्रांडेड प्रोडक्ट के खिलाफ संभावित जालसाजी को तुरंत पहचानकर नियमों का उल्लंघन कर रही लिस्टिंग को ब्रांड मालिक द्वारा अपना आई.पी साझा करने के आठ दिन पहले ही ब्लॉक कर दिया। इसी तरह के पूर्वानुमान द्वारा धोखाधड़ी को भी रोका जाता है। एमेज़ॉन ने पिछले साल सेंट्रिक्स का लॉन्च किया था। यह एक ए.आई टेक्नोलॉजी है, जो मैलिशियस वेबसाईट्स को पहचानकर उसे हटा देती है। सेंट्रिक्स की ऑटो डिटेक्शन क्षमताओं के माध्यम से फिशिंग वेबसाईट्स की पहचान की जाती है, जिससे फिशिंग यूआरएल को हटाए जाने की दर में 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है।
जालसाजों की जवाबदेही तय करनाः एमेज़ॉन विभिन्न क्षेत्रों में अवैध गतिविधि करने वाले जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिसमें ग्लोबल धोखाधड़ी की रोकथाम, संगठित रिटेल अपराध, साईबर अपराध, जाली कानूनी संस्थाओं और रिटर्न एवं रिफंड के फ्रॉड को रोकना शामिल है।
एमेज़ॉन की काउंटरफीट क्राईम्स यूनिट ने साल 2020 से 14 देशों में 32,000 से अधिक जालसाजों के खिलाफ कानूनी संस्थाओं को आपराधिक मामलों की जानकारी देकर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है। साल 2025 में एमेज़ॉन ने पूरी दुनिया में 15 मिलियन से अधिक नकली प्रोडक्ट्स पकड़े, उन्हें जब्त किया और फिर उन्हें डिस्पोज़ करा दिया। एमेज़ॉन द्वारा कानूनी कार्रवाई के चलते 100 से अधिक वेबसाईट बंद हो गईं, जो जाली रिव्यू और घोटालों को अंजाम दे रही थीं।
कंपनी यूनाईटेड स्टेट्स में 10 संगठित रिटेल अपराध टास्क फोर्स की सदस्य है, जिसका नेतृत्व अटॉर्नी जनरल करते हैं। एमेज़ॉन द्वारा अन्य देशों में भी कार्रवाई की जाती है। चीन की कानून प्रवर्तन संस्था और ब्रांड्स के साथ एमेज़ॉन के सहयोग ने नकली प्रोडक्ट्स के निर्माताओं, सप्लायर्स और वितरकों के लिए 70 स्थानीय छापामारियों को अंजाम दिया है। इन कार्रवाईयों की बदौलत आपराधिक मामलों में दंड तय हुआ और दोषियों को जुर्माना एवं जेल की सजा तक दी गई।
ग्राहकों को सशक्त व सुरक्षित बनानाः
एमेज़ॉन ने साल 2025 में लाखों ग्राहकों को खरीदे गए प्रोडक्ट की प्रोडक्ट सुरक्षा जानकारी प्रदान की। कंपनी ने सात देशों में 71 मुख्य विषयों पर सुरक्षा जानकारी प्रदान करने के लिए 34 उपभोक्ता संगठनों के साथ साझेदारी की है। एमेज़ॉन का ‘‘योर रिकॉल्स एंड प्रोडक्ट सेफ्टी अलर्ट्स’’ पेज सुनिश्चित करता है कि जब भी सरकार किसी रिकॉल की घोषणा करेगी, जो इससे जुड़े हर ग्राहक को व्यक्तिगत नोटिफिकेशन मिलेगा, जो उन्हें उसके खतरे के बारे में तथा रिफंड, रिटर्न या रिपेयर के बारे में जानकारी देगा। ये प्रयास पूरे विश्व में सरकार, सुरक्षा संगठनों और एडवोकेसी समूहों के साथ साझेदारी में एमेज़ॉन स्टोर के बाहर भी जारी रहते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हर ग्राहक को आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के साथ शॉपिंग करने के लिए आवश्यक जानकारी और टूल्स उपलब्ध रहें।

