अमेजन ने लॉन्च किए नए स्मार्ट टूल्स, एमएसएमई सेलर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
सेलर कनेक्ट द्वारा पूरे देश में सेलिंग पार्टनर्स को ए.आई टूल्स, इनसाईट्स और रेडीनेस स्ट्रेट्जी उपलब्ध होंगी। ये उन्हें हाई-वैल्यू शॉपिंग ईवेंट्स में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगी।
एवीएस न्यूज.बेंगलुरु
भारतीय सेलर्स और एमएसएमई कारोबारियों के लिए अमेजन इंडिया ने एआई आधारित नई सुविधाओं की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि ये इनोवेशन भारत और वैश्विक बाजारों में छोटे एवं मध्यम व्यवसायों को तेजी से बढ़ने और प्रतिस्पर्धा में आगे रहने में मदद करेंगे।
अमेजन इंडिया के अनुसार, उसका एआई-पावर्ड सेलर असिस्टेंट अब लाखों सेलर्स के लिए एक वर्चुअल बिजनेस पार्टनर की तरह काम कर रहा है। यह टूल इंग्लिश और हिंग्लिश में उपलब्ध है तथा सेलिंग से जुड़े सवालों के जवाब देने, बिजनेस इनसाइट्स प्रदान करने और रोजमर्रा के कारोबारी निर्णय लेने में सहायता करता है।
कंपनी ने बताया कि नई सुविधाओं के तहत एआई प्रोडक्ट टाइटल, विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी स्वतः तैयार करेगा। साथ ही केवल एक तस्वीर या यूआरएल के आधार पर लिस्टिंग के लगभग 70 प्रतिशत फील्ड स्वतः भर सकेगा। इससे घंटों का काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा एआई आधारित रिस्टॉक सिफारिशें और अमेज़न के एंड-टू-एंड फुलफिलमेंट समाधान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
भारत में जो सेलर ग्लोबल प्राईम डे से पहले दुनिया में अपने बिज़नेस का विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें सेलर असिस्टैंट ए.आई-पॉवर्ड एक्सपैंशन गाईडेंस उपलब्ध कराता है, जो विश्व में मौजूद विकास के अवसरों को पहचानने में मदद करती है। इससे उन्हें मशीन-लर्निंग पर आधारित प्रोडक्ट रिकमेंडेशन और मार्केट डिमांड की जानकारी मिलती है। इसकी मदद से सेलर यह निर्णय ले पाते हैं कि ग्लोबल बाजार के लिए कौन से प्रोडक्ट अच्छे हैं।
सेलर असिस्टैंट एजेंटिक ए.आई की मदद से सेलर्स को अलग-अलग देशों में कंप्लायंस की शर्तों की जानकारी देता है। इसके माध्यम से वो अपने प्रोडक्ट के लिए कंप्लायंस के दस्तावेजों की समीक्षा कर सकते हैं।
यह उन्हें स्थानीय प्रोडक्ट एवं सेफ्टी रैगुलेशनों का पालन करने में भी मदद करता है। यह सेलर्स को स्टेप-बाय-स्टेप लॉन्च ट्रैकिंग उपलब्ध कराता है और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के हर स्टेज में सेलर असिस्टैंट के अंदर सेलर्स का मार्गदर्शन करता है।
अभिजीत कामरा, डायरेक्टर सेलर एक्सपीरियंस, इमर्जिंग मार्केट्स - प्रोडक्ट ए.आई एंड स्मार्ट कॉमर्स ने कहा, ‘‘हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें ए.आई केवल एक फीचर नहीं है। यह आपकी एक बहुत कुशल टीम है। आज एक कमरे से ऑपरेट करने वाले छोटे सेलर भी उसी अत्याधुनिक इंटैलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े कॉमर्स ऑपरेशंस में इस्तेमाल होती है।
इस बार प्राईम डे के लिए हम बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि इस बार हम सेलर्स को केवल नए टूल्स ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि एक ऐसे ए.आई का निर्माण कर रहे हैं, जो उनके साथ मिलकर काम करेगा। उन्हें अपना बिज़नेस शुरू करने, मैनेज करने और बढ़ाने में मदद करेगा। भारतीय एंटरप्रेन्योस में हमेशा से महत्वाकांक्षा, क्रिएटिविटी और मजबूती थी। ए.आई इस महत्वाकांक्षा का विस्तार करके उन्हें नतीजे देता है।
भारत सरकार के इंडिया ए.आई मिशन के अंतर्गत हम भारत में ए.आई को बढ़ावा देने के लिए 2030 तक 15 मिलियन व्यवसायों को ए.आई क्षमताएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि हम तभी सफल होंगे, जब हमारे सेलर सफल होंगे। इसी के माध्यम से कॉमर्स का विस्तार होगा। इसके नतीजे दिखने लगे हैं। शुरुआती परिणामों में सामने आया है कि जो सेलर ए.आई पॉवर्ड लिस्टिंग क्षमताओं का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें रूटीन ऑपरेशन में 70 प्रतिशत कम समय देना पड़ रहा है। साथ ही, उनकी लिस्टिंग की क्वालिटी और डिस्कवरेबिलिटी में भी काफी सुधार आया है।
हम प्राईम डे की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य है कि हमारा हर सेलर, चाहे उसका आकार छोटा हो या बड़ा, पर वह ए.आई की मदद से तेजी से विकास करे, स्मार्ट तरीके से ऑपरेट करे और नए अवसरों का लाभ उठाए।’’
यह व्यावहारिक रूप से कुछ इस तरह होगा। सेलर अपने सेलर असिस्टैंट से पूछेगा कि शुरुआत कैसे करें। इसके बाद उसे अपनी श्रेणी के अनुरूप ऑनबोर्डिंग का स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शन मिलेगा। जब प्रोडक्ट लिस्टिंग का समय आएगा, तब हमारे ए.आई टूल सेलर्स को सिंगल इमेज, यूआरएल या विवरण से नई लिस्टिंग बनाने में मदद करेंगे। उनकी मदद से सेलर प्रोडक्ट टाईप के सही वर्गीकरण, जरूरी विशेषताओं और कैटेगरी मैपिंग को प्रि-फिल कर पाएंगे।
सेलर जैसे ही फीस के बारे में पूछेगा, उसे ए.एस.आई.एन और एसकेयू लेवल पर उसका एस्टीमेट दिखाई देगा, ताकि अपनी लिस्टिंग को लाईव करने से पहले वह मार्जिन को समझ सके। इन्वेंटरी प्लानिंग के लिए सेलर असिस्टैंट व्यक्तिगत रिस्टॉक रिकमेंडेशन प्रदान करता है, जो सेलर की इन्वेस्टमेंट स्ट्रेट्जी और सप्लाई चेन सैटिंग्स के अनुसार कालिब्रेटेड होते हैं।
लीड टाईम और फुलफिलमेंट नोड प्लानिंग एमेज़ॉन इंटैलिजेंस की मदद से ऑटो जनरेट हो जाती हैं। फिर जब सेलर सेल करने के लिए तैयार होता है, तब व्यक्तिगत ग्रोथ रिकमेंडेशन सबसे अधिक प्रभावशाली अगले कदम का सुझाव देते हैं, फिर चाहे पहले दिन से प्रोडक्ट की विश्वसनीयता बनाने के लिए वाईन में एनरोल करना हो, प्राईसिंग को ऑप्टिमाईज़ करना हो या सलेक्शन का विस्तार करना हो। कभी इस काम के लिए सेलर को अनेकों डैशबोर्ड पर नैविगेट करना पड़ता था। डेटा को इंटरप्रेट करना पड़ता था और मैन्युअल अपडेट बनाने पड़ते थे। पर आज यह पूरा काम सिंगल कन्वर्सेशनल इंटरफेस से हो जाता है, जो सेलर्स को अपनी पसंद की भाषा में 24/7 निशुल्क उपलब्ध होता है।
एमेज़ॉन इंडिया प्राईम डे से पहले देश के 20 से अधिक शहरों में एक समर्पित सेलर कनेक्ट अभियान चला रहा है। इसमें मास्टरक्लास और वर्कशॉप्स के माध्यम से सेलिंग पार्टनर्स को इन ए.आई टूल्स, इनसाईट्स और रेडीनेस स्ट्रेट्जी के बारे में बताया जाएगा।
इन सत्रों में 5,000 से अधिक सेलर हिस्सा ले चुके हैं। इनमें लिस्टिंग क्रिएशन, कैटालोग ऑप्टिमाईज़ेशन, इन्वेंटरी प्लानिंग, फुलफिलमेंट और ग्रोथ स्ट्रेट्जीज़ की जानकारी दी गई है। इससे टियर 3 शहर के पहली जनरेशन के सेलर सहित सभी सेलिंग पार्टनर्स को एक प्रतिष्ठित ब्रांड बनने में मदद मिली है। ये उन्हें प्राईम डे का पूरा लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे।
इस जुलाई एमेज़ॉन प्राईम डे का भारत में दसवां संस्करण है। प्राईम सदस्यों को इस दौरान शानदार डील, बेहतरीन सेविंग, आकर्षक नए लॉन्च और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट के साथ और भी बहुत कुछ उपलब्ध होगा।






