एवीएस न्यूज..भोपाल


 कुशाभाउ ठाकरे अंतरराज्जीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) भोपाल के ठीक सामने स्थित एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ )  गेट के पास स्थित सांची पार्लर जो चार महीने से बंद पड़ा हुआ था उसका संचालन शुरू मंगलवार को उद्घाटन के बाद शुरू हो गया है।

इस सांची पार्लर का संचालन अब भोपाल सांची दुग्ध संघ की देख- रेख में होगा। एमपीसीडीएफ गेट स्थित सांची  भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रीतेश जोशी और सांची परिवार मौजूद रहा है। 


गौरतलब है कि पार्लर का संचालन एमपीसीडीएफ भोपाल ने भोपाल सहकारी दुग्ध संघ को इस लिए सौंपा कि भोपाल सांची ब्रांड की गुणवत्ता और प्रबंधन में सुधार हो। अत: अब एमपीसीडीएफ सांची पार्लर के प्रारंभ होने से आईएसबीटी से गुजरने वाले हर एक यात्रियों को सांची उत्पाद सुलभता के साथ सुबह से रात तक मिल सकेंगे।

सांची के विभिन्न प्रकार के दूध के अलावा सांची उत्पादों में देसी घी, मिल्क केक, मेप पेडा, ब्रज पेडा, दही, छाछ, लस्सी, रबडी, श्रीखण्ड, विभिन्न प्रकार की आईसक्रीम, कुकीज सहित अन्य कई प्रकार के उत्पाद विभिन्न प्रकार की पैकिंग में विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।