क्राइम ब्रांच ने जुआ खेलते 11 जुआरी को किया गिरफ्तार, 4.21 लाख रुपए जब्त
एमपीनगर में जुए के फड़ पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर जोन 1 में क्राइम ब्रांच ने बुधवार गुरुवार रात में बड़ी कार्रवाई की। छापा मार कार्रवाई के दौरान एक प्रेस की बिल्डिंग से जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से दाव पर लगे 4.21 लाख रुपए जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से जुए का अवैध कारोबार की सूचना मिल रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने प्लान बनाकर प्रेस की बिल्डिंग में दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान छत पर 11 जुआरी ताश के पत्तों से दाव लगाते मिले। पुलिस को देख कर जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर 11 लोगों को गिरफ्तार कर मौके से दाव में लगे 4.21 लाख रुपए जब्त कर लिए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
इनकी की गई गिरफ्तारी
छापामार कार्रवाई के दौरान जुए के पड़ से जरदार पिता इस्माइल खान (60) निवासी ग्राम लोहारदा थाना कांटाफोड़, देवास। नवीन शर्मा पिता महाशंकर शर्मा (46) साल निवासी नीलकंठ रोड भैरूंदा, सीहोर। फिरोज खान पिता उबेद खान (35) निवासी 111 डीके बृज टॉवर डीके हनीहोम्स कोलार रोड, भोपाल। फिरोज खान पिता नवाब खान (42) निवासी 326 अटल नेहरू नगर भानपुर, भोपाल। पवन राजोरिया पिता भगवान दास (52) निवासी हाउसिंग बोर्ड निशातपुरा, भोपाल। आमीन कुरैशी पिता अनवर कुरैशी (35) 1/1 नई आबादी थाना सिटी कोतवाली, देवास। शादाब पिता मुबारक अली (35) निवासी कूजडो मस्जिद रामघाट सिद्दीसेन मार्ग, उज्जैन। इमरान कुरैशी पिता जाकिर कुरैशी (38) निवासी मोहसिनपुरा थाना नाहर, देवास। मो. जोएब पिता अब्दुल शफीक (38) निवासी बावड़ी मोहल्ला जिला शाजापुर। आफाक अली पिता मुस्ताक अली (37) निवासी 326 अटल अयूब नगर छोला, भोपाल। अजीत ज्ञाने पिता चंद्र ज्ञाने (42) निवासी 45 राम मंदिर वाली गली बैरागढ़, भोपाल को गिरफ्तार किया है।

