टाटा मोटर्स ने वीओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी के साथ किया समझौता
एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
टाटा मोटर्स ने तूतीकोरिन (तमिलनाडु) के वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के तहत पोर्ट पर 40 ग्रीन हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन (एच2 आईसीई) से चलने वाले हैवी-ड्यूटी प्राइम मूवर्स तैनात किए जाएंगे। एमओयू पर केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज़ मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में साइन किए गए।
समझौते के अनुसार टाटा मोटर्स सबसे पहले एक हाइड्रोजन-पावर्ड प्राइम मूवर का ट्रायल शुरू करेगी, जिसके बाद अगले दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 40 एच2 आईसीई प्राइम मूवर्स तैनात किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की फंडिंग बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा की जाएगी, जो ग्रीन एनर्जी अपनाने और एक टिकाऊ व फ्यूचर-रेडी' समुद्री इकोसिस्टम बनाने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड राजेश कौल ने कहा कि वीओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटीज़ के साथ हमारा कोलेबोरेशन हाइड्रोजन से चलने वाले हेवी-ड्यूटी ट्रकिंग को असल दुनिया के पोर्ट ऑपरेशन्स में लाने में एक अहम मील का पत्थर है।

