टाइटन इंटेक के शुद्ध लाभ में 42.6 फीसदी की ग्रोथ
हैदराबाद। सॉफ्टवेयर डेवलोपमेन्ट में ग्लोबल लीडर, टाइटन इंटेक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 4.97 करोड़ रुपए का नेट सेल्स दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की 4.82 करोड़ रुपए की तुलना में अधिक है। इस अवधि के दौरान, एबिटा 20.9 फीसदी बढ़कर 1.62 करोड़ रुपए हो गया, जो बेहतर ओपरेशनल एफिशियन्सी को दर्शाता है। इसके साथ ही, शुद्ध लाभ 42.6फीसदी बढ़कर 0.64 करोड़ रुपए हो गया, जबकि प्रति शेयर आय (ईपीएस) बढ़कर 0.20 रुपए हो गई। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 5.78 करोड़ रुपए से घटकर वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 4.97 करोड़ रुपए रह गई। हालाँकि एबिटा 1.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.62 करोड़ रुपए हो गया, और नेट प्रोफिट 0.52 करोड़ रुपए से बढ़कर 0.64 करोड़ रुपये हो गया।

