नाशिक। क्यूपिड लिमिटेड की 32वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आदित्य कुमार हलवासिया ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के मजबूत वित्तवर्ष 25 प्रदर्शन पर प्रकाश डाला और  वित्तवर्ष 26 के लिए साहसिक रोडमैप प्रस्तुत किया।

श्री हलवासिया ने बताया कि वित्तवर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में क्यूपिड लिमिटेड के इतिहास का सबसे बेहतरीन तिमाही बनने की दिशा में है, जिसे नए प्रोडक्ट लॉन्च, एफएमसीजी वर्टिकल में तेज़ रफ्तार और मज़बूत संस्थागत ऑर्डर्स की पाइपलाइन से बल मिल रहा है। यह दृष्टिकोण कंपनी को रिकॉर्ड प्रदर्शन देने और सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में सतत विकास की नींव रखने में मदद करेगा।

कंपनी के  प्रबंध निदेशक ने बताया कि कंपनी की  कुल आय 203.18 करोड़ रुपए रही, जबकि  शुद्ध लाभ 40.89 करोड़ रुपए। क्यूपिड अब केवल एक गर्भनिरोधक निर्माता कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि उपभोक्ता वेलनेस और हेल्थ-टेक सेक्टर में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से रूपांतरित हो रही है। हमारा फोकस टिकाऊ विकास, वैश्विक विस्तार और नवाचार पर है, साथ ही व्यक्तिगत देखभाल और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ बनाने पर भी। हम अपनी यात्रा के निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहे हैं।