भोपाल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक भव्य प्रॉपर्टी एक्सपो के आयोजन की घोषणा की गई है। यह एक्सपो आगामी 23 अगस्त 2025 को होटल निसर्ग , एम पी नगर, भोपाल में  सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। इस एक्सपो में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न शाखाओं द्वारा एनपीए खातों में बंधक रखी गई प्रॉपर्टी जो कि निलामी द्वारा विक्रय के लिए आकर्षक दरो में उप्लब्ध है।

इस एक्सपो में प्रॉपर्टी डीलर, होम लोन विशेषज्ञ और बैंक के ऋण अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस एक्सपो में आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन की सुविधा, विभिन्न शहरों की रजिस्टर्ड आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त काउंसलिंग और सहायता प्राप्त होगी। सभी  ग्राहकों, गृह खरीदारों, निवेशकों और रियल एस्टेट में रुचि रखने वाले नागरिकों से आग्रह है कि वे इस एक्सपो का लाभ उठाने जरूर आए।