एथर एनर्जी का सर्विस नेटवर्क एक साल में बढ़कर दोगुना हुआ, भारत में हुए 500 सेंटर
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी लिमिटेड का सर्विस नेटवर्क भारत में 500 अधिकृत सेंटर्स तक पहुँच चुका है। साथ ही कंपनी का रिटेल फुटप्रिंट भी बढ़ता जा रहा है। एथर ने शुरू से ही उन सभी शहरों में सर्विस सपोर्ट देने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जहाँ कंपनी अपने स्कूटर बेचती है। इससे विभिन्न शहरों में एथर राईडर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्वामित्व का एक सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने के अलावा, एथर द्वारा लगातार सर्विस क्वालिटी, एफिशियंसी और ग्राहक अनुभव बेहतर बनाने में निवेश किया जा रहा है। एथर के गोल्ड सर्विस सेंटर्स में आधुनिक कस्टमर लाउंज, एडवांस्ड सर्विस ईक्विपमेंट और व्यवस्थित प्रक्रियाएं हैं, जो पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाती हैं। स्टैंडर्ड सर्विस के अलावा, एथर की एक्सप्रेस केयर सर्विस 60 मिनट में पीरियडिक मेंटेनेंस सर्विस प्रदान करती है। यह सर्विस 82 सेंटर्स पर उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को क्वालिटी से समझौता किए बिना रूटीन मेंटेनेंस बहुत तेजी और सुविधाजनक तरीके से प्राप्त होती है।
वित्तवर्ष 2026 में एथर एनर्जी का सर्विस नेटवर्क बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है। एथर ने अपने सर्विस फुटप्रिंट बढ़ाते हुए अपने सर्विस सेंटर्स की संख्या को 277 से बढ़ाकर 500 तक पहुँचा दिया है। इन अभियानों से हर टचपॉईंट पर सर्विस एक्सपीरियंस बेहतर बनाने की एथर की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
एथर एनर्जी के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, ‘‘पूरे देश में अपने रिटेल फुटप्रिंट और कस्टमर बेस बढ़ाते हुए 500 सर्विस सेंटर्स तक पहुँचना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण माईलस्टोन है। हमने शुरू से ही सेल्स के साथ सर्विस कैपेसिटी बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्वामित्व के अनुभव में विश्वसनीय आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने बढ़ते कदमों के साथ एक मजबूत सर्विस नेटवर्क बनाना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हम यह सुनिश्चित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं कि राईडर्स को प्रशिक्षित तकनीशियन, पारदर्शी प्रक्रियाओं और स्थिर सर्विस क्वालिटी की सुविधा वहीं पर मिल सके, जहाँ वो रहते हैं।
’’
एथर के सर्विस सेंटर्स का विस्तार एथर स्कूटर की जबरदस्त मांग के बीच किया गया है, जिनमें एथर 450 परफॉर्मेंस लाईन और रिज़्टा फैमिली स्कूटर शामिल हैं। इससे नए ग्राहक सेगमेंट और बाजारों में कंपनी की पहुँच बढ़ी है। रिटेल के साथ-साथ अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करके एथर का उद्देश्य टियर 1, टियर 2 और उभरते हुए शहरों में समय पर भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट प्रदान करना है। यह वित्तवर्ष 2026 तक 700 एक्सपीरियंस सेंटर तक विस्तार करने की एथर की योजना का हिस्सा है। 31 दिसंबर, 2025 तक एथर के पास देश में 600 एक्सपीरियंस सेंटर थे।
कंपनी अपने सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के परिवेश को लगातार मजबूत भी कर रही है। देश के सबसे बड़े टू-व्हीलर फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क, एथर ग्रिड के अंतर्गत विश्व में 4,357 से अधिक फास्ट चार्जिंग पॉईंट और नेबरहुड पॉईंट (31 दिसंबर, 2025 तक) हैं, ताकि राईडर्स को सुविधाजनक चार्जिंग एवं विस्तृत सपोर्ट मिल सके।

