बैंगलुरू।  एथर एनर्जी लिमिटेड के होसुर, तमिल नाडु स्थित संयंत्र से एथर का 5 लाखवां इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार होकर बाहर निकला है। एथर ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने फ्लैगशिप फैमिली स्कूटर, रिज़्टा के उत्पादन के साथ हासिल की है। रिज्टा का लांच पिछले साल किया गया था, जिसके बाद यह ब्रांड के विकास में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देने वाला स्कूटर बन गया है।
  एथर एनर्जी के को-फाउंडर एवं सीटीओ, स्वप्निल जैन ने कहाकि पांच लाखवां स्कूटरों का उत्पादन पूरा कर लेना एथर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमने जब अपना पहला प्रोटोटाईप पेश किया था, तब से लेकर आज तक हमने न केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाए हैं, बल्कि एक विस्तारयोग्य, विश्वसनीय और स्थिर विनिर्माण के परिवेश का निर्माण भी किया है।  एथर ने पिछले कुछ महीनों में मध्य और उत्तर भारत में अपना विस्तार किया है। कंपनी मेट्रो शहरों के अलावा टियर 2 और टियर 3 शहरों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।