एथर रिज़्टा की 2 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
एवीएस न्यूज. मुंबई
भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी लिमिटेड के फैमिली स्कूटर, रिज़्टा की 2 लाख से अधिक यूनिट बिक चुकी हैं। रिज़्टा ने बाजार में उतरने के एक साल के अंदर यह उपलब्धि हासिल कर ली है। यह उपलब्धि मई 2025 में रिज़्टा की 1 लाख यूनिट्स बिकने के बाद छह महीने के अंदर ही हासिल हो गई, जिससे भारत में रिज़्टा की लगातार बढ़ती हुई और जबरदस्त मांग प्रदर्शित होती है।
रिज़्टा अप्रैल, 2024 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद रिज़्टा ने एथर को दक्षिण के बाहर भी मजबूत स्थिति में ला दिया। नए बाजारों में इस फैमिली स्कूटर को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। टेराकोटा रेड और 3.7kWh बैटरी के साथ रिज़्टा एस वैरिएंट जैसे नए विकल्पों ने इसकी सेल को बढ़ाया। मध्य भारत में एथर के तेज विकास में रिज़्टा की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसने मध्य भारत के ग्राहकों की मांग को बखूबी पूरा किया है। आज एथर की कुल सेल में रिज़्टा का हिस्सा 70% से अधिक है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे मुख्य राज्यों में एथर का बाजार अंश वित्तवर्ष’26 की पहली तिमाही में 7% से बढ़कर वित्तवर्ष’26 की तीसरी तिमाही (नवंबर'25 तक) में 14% तक पहुँच गया है, यानी लगभग दोगुना हो गया है। इसी अवधि में पंजाब में कंपनी का बाजार अंश 8% से बढ़कर 15% और उत्तर प्रदेश में 4% से बढ़कर 10% हो गया है।
रिज़्टा को लोगों ने बहुत पसंद किया। इसने पूरे देश में एथर की सेल और रिटेल विस्तार में तेजी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वाहन और तेलंगाना व्हीकल ऑनलाइन सेल्स डेटा के अनुसार, एथर ने हाल ही में पूरे भारत में 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2024 में रिज़्टा के लॉन्च के बाद एथर के विस्तार में बहुत तेजी आ गई है, पूरे देश में कंपनी के एक्सपीरियंस सेंटर (ई.सी) खुल रहे हैं। 30 सितंबर 2025 तक देश में कंपनी के 524 एक्सपीरियंस सेंटर थे।
इस बारे में एथर एनर्जी के सीबीओ, रवनीत सिंह फोकेला ने कहा, ìरिज़्टा शुरू से ही बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसकी मदद से खासकर मध्य और उत्तर भारत में हमारे बाजार और वितरण का तेजी से विस्तार हो रहा है। हम मजबूत वितरण के साथ एथर स्कूटरों की उपलब्धता बढ़ाते रहने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इसी मजबूत आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे।î
रिज़्टा दो मॉडलों रिज़्टा एस और रिज़्टा जेड में उपलब्ध है, जिनकी अनुमानित आईडीसी रेंज 123 किलोमीटर और 159 किलोमीटर है। रिज़्टा की सीट बहुत बड़ी और आरामदायक है, और इसमें 56 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है, जिसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और एक 22 लीटर की वैकल्पिक फ्रंक एक्सेसरी है। पर्याप्त लेग स्पेस के लिए इसमें बड़ा फ्लोरबोर्ड भी है। इसके अलावा, रिज़्टा में स्किडकंट्रोल™ जैसी अनेक सुरक्षा विशेषताएं हैं, तथा एथर 450 सीरीज़ के स्कूटरों में मौजूद फॉलसेफTM, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS), थेफ्ट एंड टो अलर्ट, और पिंग माई स्कूटर (एथरस्टैक™ प्रो के साथ उपलब्ध) जैसे फ़ीचर्स भी रिज़्टा में दिए गए हैं। इसके अलावा, एथर कम्युनिटी डे 2025 के अवसर पर, एथर ने रिज़्टा जेड में एक बड़े अपग्रेड के साथ टचस्क्रीन फंक्शनैलिटी पेश की थी। इससे पहले इस साल रिज़्टा नेपाल और श्री लंका में भी पेश किया गया था, जिसके साथ एथर ने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी प्रवेश कर लिया।

