एथर एनर्जी ने ऑटो बीमा वितरण के क्षेत्र में कदम रखा
एवीएस न्यूज. बेंगलुरू
एथर एनर्जी द्वारा कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में ऑटो बीमा सेवा के क्षेत्र में प्रवेश किया जाएगा। कंपनी ने यह कदम देश में अपने ग्राहकों को स्वामित्व का सुगम अनुभव प्रदान करने के लिए उठाया है, जिसके अंतर्गत विभिन्न बीमाप्रदाताओं के साथ साझेदारी में ऑटो बीमा पॉलिसी पेश की जाएंगी।
एथर एनर्जी द्वारा बीमा की पेशकशों को व्यवस्थित बनाकर ग्राहकों के अनुभव में सुधार लाया जाएगा, जिससे कंपनी के लिए राजस्व के नए स्रोत का निर्माण होगा। एथर अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न बीमा साझेदारों की सेवाएं प्रदान करेगा।
एथर एनर्जी के चीफ बिजनेस ऑफिसर, रवनीत सिंह फोकेला ने कहाकि हमारा हमेशा से मानना है कि स्वामित्व का अच्छा अनुभव वाहन के अलावा अन्य चीजों पर भी निर्भर होता है। बीमा इस अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज इस क्षेत्र में अनुभव को और ज्यादा सरल और प्रेडिक्टेबल बनाया जा सकता है।

