टाटा नेक्सॉन बनी सितंबर 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मुंबई। भारत के अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाटा नेक्सॉन में अब एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम तकनीक जोड़ने की घोषणा की है। सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रणी रही नेक्सॉन भारत की पहली कार थी जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हुई थी। अब यह देश की एकमात्र एसयूवी बन गई है, जिसे ग्लोबल एनसीएपी और भारतीय एनसीएपी - दोनों से डुअल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
नए ADAS फीचर्स - जैसे ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन आदि - के साथ नेक्सॉन अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।
सितंबर 2025 में नेक्सॉन ने भारत की नंबर 1 बिकने वाली कार का खिताब भी हासिल किया, जो टाटा मोटर्स के लिए एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस सफलता के जश्न में कंपनी ने नेक्सॉन का एक्सक्लूसिव Red #DARK एडिशन लॉन्च किया है, जो पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी - तीनों विकल्पों में उपलब्ध है।
इसकी शुरुआती कीमत 12.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
नेक्सॉन लाइन अप में नये एडिशन्स :
Persona अनुमानित बिक्री कीमत लाख रूपये में
Fearless +PS DCA ADAS 13.53 लाख
Persona – Red #DARK अनुमानित बिक्री कीमत लाख रूपये में
Petrol MT 12.44 लाख
Petrol DCA with ADAS 13.81 लाख
CNG MT 13.36 लाख
Diesel MT 13.52 लाख
Diesel AMT 14.15 लाख
नेक्सॉन के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए और नए ADAS फीचर्स तथा Red #DARK एडिशन के लॉन्च पर, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर श्री विवेक श्रीवास्तव ने कहा, “2017 में लॉन्च के बाद से नेक्सॉन ने अपने बोल्ड डिजाइन, बेहतरीन प्रदर्शन और सुरक्षा के साथ एसयूवी सेगमेंट को एक नई दिशा दी है। भारत की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली कार के रूप में, नेक्सॉन ने देश में सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं।
इसी मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए, सितंबर 2025 में नेक्सॉन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, यह टाटा मोटर्स के लिए एक और गर्व का क्षण है, जो हमारे ग्राहकों के विश्वास और पसंद को दर्शाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “इस सफलता के जश्न में, हमने Red #DARK एडिशन पेश किया है और साथ ही एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ नेक्सॉन पोर्टफोलियो को और विस्तारित किया है। कई पावरट्रेन विकल्पों, सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ, नेक्सॉन आज हर जीवनशैली के अनुरूप है। हालिया जीएसटी संशोधनों ने इसकी वैल्यू को और मजबूत किया है, जिससे यह भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है। यह उपलब्धि हमारे उस वादे को फिर दोहराती है कि हम ऐसे उत्पाद देंगे जो प्रगति, प्रदर्शन और उद्देश्य - तीनों के प्रतीक हों, और बदलते भारत की नई उम्मीदों के अनुरूप निरंतर विकसित होते रहें।”

