एवीएस न्यूज.भोपाल
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआइएमटीसी) द्वारा एटीएस सेंटर शुरू होने तक मैन्युअल फिटनेस जांच जारी रखने की मांग की गई थी, क्योंकि कई जिलों में इनका संचालन शुरू नहीं हुआ था।  अब परिवहन विभाग ने मैन्युअल व्यवस्था लागू करने से हजारों वाहन मालिकों, ट्रक-बस आपरेटरों और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सबरवाल एआईएमटीसी , चेयरमेन सीएल मुकाती ,विजय कालरा , राजेंद्र त्रैहान, हरीश डाबर , राकेश तिवारी  ने कहा कि मध्यप्रदेश के जिन जिलों में निकट भविष्य में स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं, उन जिलों में आरटीओ/एमवीआई द्वारा वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच की व्यवस्था अस्थायी रूप से पुनः लागू की गई है।  

यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक संबंधित जिले में एटीएस पूर्ण रूप से प्रारंभ नहीं हो जाते। एटीएस के शुरू होते ही उन जिलों में मैन्युअल फिटनेस जांच की पुरानी व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सबरवाल एआईएमटीसी , चेयरमेन सीएल मुकाती ,विजय कालरा , राजेंद्र त्रैहान, हरीश डाबर , राकेश तिवारी  ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के वाहन मालिकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

न्यूज़ सोर्स : एटीएस सेंटर शुरू होने तक मैन्युअल फिटनेस जांच जारी रखने की मांग की गई थी