भोपाल। प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएलटेक भोपाल के हाई स्कूल स्नातकों को अपने  टेक बी  अर्ली कॅरियर प्रोग्राम में शामिल करने और उन्हें प्रौद्योगिकी उद्योग में कॅरियर बनाने का अवसर देने की योजना बना रही है। टेकबी हाई स्कूल स्नातकों के लिए डिजाइन की गई एक परिवर्तनकारी पहल है।

यह एक अनूठा 'सीखते हुए कमाएं' मॉडल है जो व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण को उच्च शिक्षा के साथ जोड़ता है। यह कार्यक्रम छात्रों को उद्योग से संबंधित कौशल सिखाता है और उन्हें शैक्षणिक उन्नति के लिए सक्षम बनाता है, जिससे प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की नींव रखी जा सके। टेकबी स्नातक पहले से ही एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे उन्नत क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान दे रहे हैं और एचसीएल टेक के फॉर्च्यून 500 ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं।