नई दिल्ली। विद्युत कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत में रगबी को विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडियन रगबी फुटबॉल युनियन (आईआरएफयू) के साथ साझेदारी की है। एनटीपीसी के चीफ जनरल मैनेजर वी. जयनारायणन और आईआरएफयू के मानद सचिव जेराल्ड प्रभु द्वारा एग्रीमेन्ट पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रोग्राम का उद्देश्य भारतीय रगबी टीमों के प्रशिक्षण, विकास और क्षमता निर्माण को सशक्त बनाना तथा युवा एथलीट्स को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफाम्र्स पर अपनी प्रतिभा दर्शाने के अवसर प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी ने युवाओं को सशक्त बनाने एवं खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। आईआरएफयू के साथ साझेदारी एनटीपीसी के सहयोग से खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।