भोपाल। फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ भोपाल ने भाग दौड़ भरी जिंदगी और व्यस्तत कामकाज के बीच एक-दूसरे के साथ जुडऩे, आपसी बंधन को मजबूत करने करना और यादगार पल संयोजने के लिहाज संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम एक दिन अपनों के संग आयोजित कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने शिरकत की। इस मौके पर वस्त्र व्यवसायी संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद हुए। 
  फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू अग्रवाल, महामंत्री राजेश गर्ग, उपाध्यक्ष सुमित गर्ग दीपाली और कोषाध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के बैरागढ़  रोड स्थित आकाश रिट्रीट में आयोजित हुआ। संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू अग्रवाल ने बताया कि एक दिन अपनों के संग इस कार्यक्रम में सभी ने अपने परिवार और दोस्तों को एक दिन दिया। मौज-मस्ती करते हैं और एक-दूसरे के साथ जुड़े। कार्यक्रम एक यादगार लम्हों को समेटे हुए नजर आया।