•  
  • ईज़, केयर, सेव, सिक्‍योर – ऐसी एआई जिसने रोज़ाना की जिंदगी को बदल दिया
  • गैलेक्‍सी एआई, विज़न एआई, बीस्‍पोक एआई- सभी स्‍मार्टथिंग्‍स द्वारा पावर्ड

 

मुंबई। भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज जियो वर्ल्ड प्लाज़ा, बीकेसी, मुंबई में अपने प्रमुख स्टोर परएआई होम: फ्यूचर लिविंग, नाउ” विज़न को प्रस्‍तुत किया। सैमसंग एआई होम एक अगली पीढ़ी का कनेक्टेड लिविंग इकोसिस्टम है, जो उपकरणों, डिवाइसेस और सेवाओं को एकसाथ लाता है और बेजोड़ सुविधा, ऊर्जा दक्षता और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। इन सबमें सुरक्षा और गोपनीयता को सबसे अधिक महत्‍व दिया गया है।

 

इस लॉन्च का केंद्र है सैमसंग का फ्यूचर लिविंग विजन: एक ऐसी दुनिया की शुरुआत करना जहां इंटेलिजेंस केवल एक डिवाइस तक सीमित न हो, बल्कि हर स्क्रीन, उपकरण और सर्विस में आसानी से शेयर हो सके। एआई होम इस विजन को तीन मुख्य ताकतों के माध्यम से साकार करता है - एआई में सैमसंग का नेतृत्व, इसके डिवाइस पोर्टफोलियो की अनूठी रेंज, और एक भरोसेमंद, सुरक्षित इकोसिस्टम।

 

अब एक ऐसे घर की कल्पना कीजिए, जो आपको जानता हो। जैसे ही आप घर आते हैं, लाइट्स अपने आप जल जाती हैं, एयर कंडीशनर आपके सोने के लिए सही टेम्‍परेचर पर सेट हो जाता है, वॉशिंग मशीन आपको सही वॉशिंग मोड सुझाती है, और टीवी आपका पसंदीदा शो शुरू करने के लिए तैयार हो जाता हैऔर यह सब अपने आप ही हो जाता है। सैमसंग एआई होम इस रोज़मर्रा के अनुभव को सिर्फ कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए हकीकत बनाता है।

 

एम्बियंट इंटेलिजेंस पर लक्षित, सैमसंग का एआई होम सिस्टम यूजर के व्यवहार और पर्यावरणीय संकेतों से लगातार सीखता है ताकि आराम, देखभाल, ऊर्जा बचत, और सुरक्षा को ऑटोमेट किया जा सके। एक एयर कंडीशनर जो आपके आराम के दौरान अपने आप टेम्‍परेचर सेट करता हो, एक रेफ्रिजरेटर जो आपके डाइटरी गोल्‍स के मुताबिक भोजन सुझाए, और स्मार्टथिंग्स-इनेबल्‍ड डिवाइस जो बैकग्राउंड में आसानी से सिंक हो - हर इंटरैक्शन को प्रासंगिक और मानव-केंद्रित इंटेलिजेंस के साथ समृद्ध किया गया है।