पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी डे से पहले, हिमालया वेलनेस ने ‘वर्ल्ड ऑफ़ नीम’ को किया लॉन्च
मुंबई : पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से हिमालया वेलनेस नीम की शक्ति के माध्यम से पिंपल और मुहाँसों से जूझ रहे लाखों युवा भारतीयों के लिए विश्वसनीय साथी रहा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ब्रांड ने त्वचा की देखभाल और आत्मविश्वास के बारे में एक महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने के लिए, पिंपल एक्ने पॉजिटिविटी डे से पहले, ताज लैंड्स एंड में अपने पहले 'वर्ल्ड ऑफ नीम' कार्यक्रम का आयोजन किया। पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी डे से पहले यह आयोजन इसलिए किया गया ताकि त्वचा की देखभाल और -आत्मविश्वास पर एक महत्वपूर्ण संवाद शुरू किया जा सके। लगभग हर पाँच में से चार युवा भारतीय मानते हैं कि पिंपल और मुहाँसों के चलते सामाजिक परिस्थितियों में आत्मविश्वास में कमी महसूस करते है। भारत में ही 20 करोड़ से अधिक किशोर और युवा पिंपल और मुहाँसों की समस्या से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी आयोजित किया जा रहा है ताकि कलंक को खत्म करने, आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और लोगों को को पिंपल व मुहाँसों से निपटने के सरल एवं प्रभावी उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके। ‘वर्ल्ड ऑफ़ नीम’ को आज के युवाओं से जुड़ाव महसूस कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि कैसे त्वचा की देखभाल सरल, प्रभावी और समग्र हो सकती है, साथ ही पिंपल और मुहाँसों से जुड़े कलंक को भी खत्म किया जा सकता है। इस विशेष अनुभव ने त्वचा विशेषज्ञों, सेलिब्रिटी की राय, इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड समर्थकों को एक मंच पर जोड़ा, ताकि आत्मविश्वास जगाया जा सके और पिंपल व मुहाँसों के प्रति सोच को बदला जा सके।
कार्यक्रम में पिंपल और त्वचा के प्रति आत्मविश्वास के बारे में एक इंटरैक्टिव पैनल चर्चा हुई, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने किया। उन्होंने आम मिथकों पर प्रकाश डालते हुए समग्र देखभाल के महत्व पर ज़ोर दिया। वहीं लापता लेडीज़ फ़िल्म की प्रमुख अभिनेत्री रही सेलिब्रिटी नितांशि गोयल ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने यह साबित किया कि पिंपल बढ़ती उम्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है और इसे छुपाने की आवश्यकता नहीं है। दोनों ने मिलकर युवाओं को यह संदेश दिया कि वे अपनी त्वचा को आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपनाएँ।
हिमालया ने अपने प्रतिष्ठित नीम फेसवॉश की प्रगति की यात्रा को भी प्रदर्शित किया, जिसे अब विशिष्ट ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन के साथ और अधिक सशक्त बनाया गया है। यह पिंपल केयर को और प्रभावी बनाता है जिससे आपको पिंपल एपिसोड्स से बचने में मदद मिलती है।
यह नवाचार इस बात को और मजबूती देता है कि हिमालया आज भी क्यों भारत का नंबर 1 फेसवॉश ब्रांड और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए अग्रणी समाधान बना हुआ है, जिसे उसकी कोमलता और प्रकृति-आधारित भरोसे के लिए पसंद किया जाता है। राजेश कृष्णमूर्ति, बिज़नेस डायरेक्टर – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिविज़न, भारत, हिमालया वेलनेस ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हिमालया वेलनेस में हम मानते हैं कि स्किनकेयर कोमल, प्रभावी और कलंक-मुक्त होना चाहिए। पिछले 25 वर्षों से हमारा नीम फेसवॉश दैनिक देखभाल का पर्याय रहा है। नए ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन के साथ हम इस विरासत को और मजबूत बना रहे हैं और लोगों, खासकर युवाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी त्वचा को अपनाने के लिए सशक्त बना रहे हैं।” सुश्री रागिनी हरिहरन, मार्केटिंग डायरेक्टर – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस ने कहा, “ आज के उपभोक्ता, विशेषकर जेन जेड, प्रकृति से प्रेरित व विज्ञान आधारित समाधानों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यह आयोजन ठीक इसी बात को दर्शाता है - यह दिखाते हुए कि पीढ़ियों से भरोसेमंद नीम कैसे आज भी ब्यूटी और पर्सनल केयर में सार्थक बदलाव लाने में प्रासंगिक बना हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से हम त्वचा से जुड़े हर अनुभव को साझा कर रहे है और ऐसा माहौल बना रहे है जहाँ त्वचा की देखभाल कोमल, प्रभावी और देखभाल पर आधारित हो।”
श्री अभिषेक अशत, जनरल मैनेजर – फेस केयर कैटेगरी, हिमालया वेलनेस ने कहा, “हिमालया हमेशा से स्किनकेयर को प्रभावी और प्रकृति आधारित बनाने में विश्वास करता आया है। पिछले दो दशकों से नीम हमारी स्किनकेयर यात्रा का हिस्सा रहा है, जिसने लाखों उपभोक्ताओं को सबसे आम चिंताओं पिंपल्स और मुहांसों — के समाधान के लिए हम पर भरोसा करने में मदद की है। नया ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन हमारी उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, यह सुनिश्चित करता है कि स्किनकेयर केवल पिंपल्स की रोकथाम तक सीमित न रहे, बल्कि समग्र रूप से त्वचा के स्वास्थ्य को अपनाने के बारे में हो।”

