बेंगलुरु। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने लोकप्रिय एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर का नया एयरो एडिशन लॉन्च किया है। यह लिमिटेड एडिशन पैकेज हायराइडर को एक नया प्रीमियम और डायनैमिक लुक देता है। एयरो एडिशन का डिजाइन इसे सडक़ पर और भी आकर्षक बनाता है, जिसमें दमदार लुक के साथ बारीक स्टाइलिंग का शानदार मेल है।

यह एडिशन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो अपने वाहन में स्टाइल, विशिष्टता और आधुनिक आराम का मेल चाहते हैं। एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज की एक्सेसरीज़ 31,999 रुपए की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध हैं, और इन्हें देशभर के सभी टोयोटा डीलरशिप्स से खरीदा जा सकता है।

2022 में लांच होने के बाद से अर्बन क्रूजऱ हायराइडर भारतीय एसयूवी ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है और हाल ही में इसने 1,68,000 यूनिट्स की बिक्री का नया रिकॉर्ड हासिल किया है। टोयोटा की मशहूर ग्लोबल एसयूवी विरासत पर आगे बढ़ते हुए, हायराइडर ने अपने दमदार और आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के मेल से समझदार ग्राहकों की पसंदीदा कार के रूप में पहचान बनाई है। अर्बन क्रूजऱ हायराइडर की कीमत 10.94 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।