इस नए कैंपेन में जिमी शेरगिल और मिनिशा लांबा लम्बे समय के बाद एक साथ पर्दे पर नज़र आएंगे
 
नई दिल्ली। जेके मैक्स पेंट्स लेकर आए हैं, अपना नया कैंपेन ‘घर आने के बहाने’। जीवन से जुड़ा हास्य से भरपूर यह कैंपेन दर्शाता है कि किस तरह रंगीन दीवारें न सिर्फ घरों को खूबसूरत बनाती हैं बल्कि खुशियों, बातचीत और कनेक्शन्स का केन्द्र भी बन जाती हैं। 
कैंपेन की फिल्म में जिमी शेरगिल और मिनिशा लांबा तकरीबन दो दशकों के बाद पर्दे पर एक साथ नज़र आ रहे हैं। जिमी, समझदार और मिलनसार, घर के मालिक शर्मा जी की भूमिका में हैं, वहीं मिनिशा उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देती हैं। उनका नया-नया पेंट हुआ घर पड़ोसियों के लिए आकर्षण केन्द्र बना हुआ है। कभी इन्फ्लुएंसर्स उनके घर की रंगीन दीवारों के साथ रील्स बनाने के लिए आ जाते हैं, तो कभी पड़ोस की आंटियां बिन बुलाए अचानक घर आ जाती हैं; कुल मिलाकर आस-पड़ोस के लोग यू हीं बिना कारण, शर्मा जी के घर आने का बहाना ढूंढने लगे हैं। 
हंसी-मज़ाक से दर्शकों को लुभाने वाली यह फिल्म भारतीय समाज की विचित्रताओं को दर्शाती है, जिससे हम सभी जुड़े हुए हैं। फिल्म में पुराने ज़माने की जिज्ञासाओं से लेकर आज के दौर की सोशल मीडिया रील्स और वर्क-फ्रॉम-होम वीडियो कॉल्स तक- हर तरह के व्यवहार का संयोजन देखने को मिलता है। आकर्षक दृश्यों एवं जीवंत कैरेर्क्ट्स के साथ फिल्म की कहानी दर्शाती है कि किस तरह जेके मैक्स पेंट्स दीवारों को खुशियों और एकजुटता की रंगीन पृष्ठामि में बदल देता है। 
इस नई कैंपेन फिल्म पर बात करते हुए श्री नीतिश चोपड़ा- बिज़नेस हैड (व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स बिज़नेस) ने कहा, ‘‘घर के मालिकों के लिए सही पेंट चुनना बहुत अधिक मायने रखता है। यह एक तरह से इन्वेस्टमेन्ट है, जो तय करता है कि पेंट कितना लम्बा चलेगा। पेंट आपके घर को ऐसे स्थान में बदल देता है जो आपकी पर्सनेलिटी को अभिव्यक्त करता है। जेके मैक्स पेंट्स में हम इस बात को समझते हैं, घर की दीवारों को पेंट करना सिर्फ फिनिशिंग टच देने तक ही सीमित नहीं है, वास्तव में यह मकान को घर में बदल देता है। जेके सीमेंट की ओर से पेश किए गए हमारे बेहतरीन गुणवत्ता के टिकाऊ प्रोडक्ट्स लम्बे समय तक बेहतरीन परफोर्मेन्स देते हैं, कलर्स की व्यापक रेंज के साथ ये हर घर के लिए परफेक्ट हैं। अपने नए कैंपेन ‘घर आने के बहाने’ के ज़रिए हम इसी कनेक्शन को उजागर करना चाहते हैं, जो दर्शाता है कि सही पेंट न सिर्फ दीवारों को खूबसूरत बनाता है बल्कि खुशियों, उत्सुकता एवं एकजुटता को बढ़ाकर परिवारों और समुदायों को एक दूसरे के साथ भी जोड़ता है।’’


श्री अमनदीप मल्हारी, मार्केटिंग हैड, (व्हाईट सीमेंट एंड पेंट्स बिज़नेस) ने कहा, ‘‘जेके मैक्स पेंट्स में हम हमेशा से ऐसा ब्राण्ड बनाना चाहते हैं जो पेंट के फंक्शनल फायदों से बढ़कर बेहतरीन परफोर्मेन्स दे। ‘घर आने के बहाने’ इस कैंपेन के साथ हमने एक भरोसेमंद ब्राण्ड के रूप में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है, जो दीवारों को खुशियों के पलों में बदल देता है! यह फिल्म दर्शाती है कि किस तरह रंग एक घर को जीवंत एवं आकर्षक बना देते हैं। भारत में परिवार और आस-पड़ोस के लोग एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं, ऐसे में हास्य इस भावना को जीवंत करने का सबसे अच्छा तरीका है। रील्स, ऑनलाईन इंटरव्यू और क्रिकेट जैसे एलीमेंट्स इसे आज के दौर के लिए और भी प्रासंगिक बनाते हैं। हमारा मानना है कि यह कैंपेन ब्राण्ड को उन उपभोक्ताओं के साथ जोड़ेगा जिनके लिए घर दीवारों से घिरा एक स्थान नहीं बल्कि यादों और खुशियों को संजोने वाला कैनवास है।’’


यह कैंपेन ब्राण्ड की टेगलाईन- जेके मैक्स पेंट्सः खुशियों के रंग- से मेल खाता है- यह दर्शाता है कि जब घर की दीवारों को जेके मैक्स पेंट्स के साथ पेंट किया जाता है, तो वे सिर्फ दीवारें नहीं रह जातीं, वे गर्मजोशी से भरपूर आकर्षक स्थान में बदल जाती हैं, जिनकी खूबसूरती स्वाभाविक रूप से लोगों को अपनी ओर खींचने लगती है! 
जेके मैक्स पेंट्स इंटीरियर एवं एक्सटीरियर एलमज़न, टेक्सचर्स और वॉटरप्रूफिंग समाधानों की व्यापक रेंज लेकर आते हैं जो टिकाऊ, आकर्षक होने के साथ-साथ घर को लम्बे समय तक सुरक्षित रखते हैं। 20 सालों के भरोसे और अनुभव के साथ जेके वॉल मैक्स वॉल पुट्टी हर दीवार के लिए चिकना और टिकाऊ बेस तैयार करती है। इसके साथ लम्बे समय तक टिकी रहने वाली जेके मैक्स पेंट्स की वाइब्रेन्ट रेंज, दीवारों को खूबसूरत और आकर्षक बना देती है। उपभोक्ताओं को गुणवत्ता एवं संतोषजनक अनुभव प्रदान करने वाले हमारे प्रोडक्ट्स शानदार परफोर्मेन्स के साथ दीवारों को लम्बे समय में आकर्षक बनाए रखते हैं तथा ब्राण्ड को घर की दीवारों और सौंदर्यीकरण की सभी ज़रूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान बनाते हैं।