सीआईआई अध्यक्ष ऋषि कुमार बागला ने कहा - भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम
एवीएस न्यूज..भोपाल
सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष ऋषि कुमार बागला ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत को विनिर्माण, नवाचार और सतत विकास के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका को उजागर करता है।
ऋषि कुमार ने कहा कि यह एक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में पहला कदम है जो निजी क्षेत्र के सहयोग को और भी अधिक बढ़ावा देगा और हम समझौते के विवरण की समीक्षा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गया है, जिससे यूक्रेन में युद्ध रोकने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ कम करने की पुष्टि तो की।
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 लाख भारतीयों की ओर से ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं।
हाल ही में एमएसएमई में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश व्यापारियों और उद्यमियों को जागरूक कर ट्रेडर से उद्यमी बनने के लिए हम विभिन्न व्यापारिक समझौतों को समझाएंगे और मैन्युफैक्चरर्स का हब कैसे बने इस दिशा में कार्य करेंगे।

