मुंबई। पेप्सिको इंडिया के बोल्ड एवं फियरलेस बेवरेज ब्रांड माउंटेन ड्यू ने मात्र 20 रुपये में अपना नया 400 एमएल पीईटी पैक लॉन्च करने की घोषणा की है। अनूठी लॉन्चिंग के साथ माउंटेन ड्यू ने अपने प्राइस-पैक आर्किटेक्चर को इस तरह विस्तार दिया है, जिससे डर के आगे जीत है की कंपनी की फिलॉसफी के मुताबिक बेहतर वैल्यू एवं एक्सेसिबिलिटी मिल सके।

ब्रांड अपने प्रशंसकों को हर सिप के साथ साहस और रोमांच को गले लगाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस लॉन्चिंग के मौके पर माउंटेन ड्यू ने रोमांच से भर देने वाले टीवीसी कैंपेन को भी पेश किया है। इसमें सेलेब्रिटी ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने किया है। 


इस लॉन्चिंग को लेकर माउंटेन ड्यू, पेप्सिको इंडिया की कैटेगरी हेड आकांक्षा दलाल ने कहा माउंटेन ड्यू में हमारी फिलॉसफी है लोगों को हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना। 20 रुपये में 400 एमएल पीईटी पैक की लॉन्चिंग ड्यू एक्सपीरियंस को ज्यादा सुगम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही यह हमारी बोल्ड आइडेंटिटी के अनुरूप भी है। ग्राहकों की ओर से मिली इनसाइट्स के अनुरूप किए गए इस इनोवेशन से कोई समझौता किए बिना ग्राहकों को बेहतर वैल्यू मिलेगी। ऋतिक रोशन के साथ हमारा नया कैंपेन साहस और जीत की भावना को सटीक तरीके से दर्शाता है, जो कि माउंटेन ड्यू की पहचान हैं।’


इस कैंपेन को लेकर ऋतिक रोशन ने कहा डर का सामना हम सब करते हैं, लेकिन हमारी पहचान हमारे साहस से होती है। माउंटेन ड्यू का कैंपेन साहस को गले लगाने और भरोसे के साथ छलांग लगाने की इसी ताकत को दिखाता है। मुझे इस ब्रांड के साथ जुड़कर खुशी है, जो लाखों लोगों को अपनी फिलॉसफी ‘डर के आगे जीत है’ से प्रेरित कर रहा है। 20 रुपये में 400 एमएल के पैक के साथ माउंटेन ड्यू ने इस अनुभव को अब और भी शानदार बना दिया है।’
रोमांच से भर देने वाली इस विज्ञापन फिल्म में ऋतिक रोशन एक आउटडोर एडवेंचर करते नजर आएंगे, जिसमें वह प्राकृतिक बाधाओं का सामना करेंगे। सस्पेंस के बीच वह डर को महसूस करते हैं और फिर साहस के साथ छलांग लगा देते हैं और एक बार फिर साबित करते हैं कि ‘डर के आगे जीत है’। इस फिल्म में ऋतिक रोशन का निडर व्यक्तित्व नजर आता है, साथ ही साहस और जीत की माउंटेन ड्यू की फिलॉसफी भी जीवंत हो उठती है, जिसमें ब्रांड की नई बोल्ड ऑफरिंग को स्पॉटलाइट में दिखाया जाता है, जिसके तहत 20 रुपये में 400 एमएल के पीईटी पैक की पेशकश की गई है।