स्टेज पर उतरते ही संभावना के ‘लटके-झटके’ से मचाया कोहराम, दिल थाम कर देखते रहे गए लोग
एवीएस न्यूज .भोपाल 
फिल्म अभिनेत्री,बिग बॉस फेंम और भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी आइटम गर्ल और टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने स्टेज पर डांस की जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, उनके कातिलाना मूव्स और अदाओं ने मंच पर ऐसा गर्दा उड़ाया कि दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए,ऊर्जा से भरपूर डांस परफॉर्मेंस जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया। मेला समिति के महामंत्री और सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अजय गोयल गोयनका, मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महामंत्री सुनील जैनाविन,अशोक गुप्ता, राजकुमार जौहरी,वीरेन्द्र जैन श्रीजी मौजूद थे। इस अवसर मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल ने डॉक्टर अजय गोयनका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत आरबीएम डांस ग्रुप के कलाकारों की गणेश वंदना से हुई.... रिद्धि सिद्धि से वृद्धि होती.. तेरे आने से श्री गणेश देवा...। इसके बाद पंजाबी सिंगर तरंनप्रीत ने...मस्ती भरी रात है ना ना ना ना ना रे.... सावन में लग गई आग... तेरे लिए सब छोड़ छाड के... उसके बाद कुछ पंजाबी हो कुछ हिंदी सांग्स गाकर महफिल में जोश भर दिया। इसके मॉडल साक्षी श्रीवास्तव ने  प्रेम रतन धन पायो.. पर ग्रुप डांस कर अपनी खूबसूरत प्रस्तुति दी।


इसके बाद संभावना ने स्टेज पर उतरते ही अपनी परफॉर्मेंस की शुरूआत की... तूने पर्दा उठाया तो क्या बात हो गई..  मुलाकात वारदात हो गई हम ने नैन मिलाई..पर डांस कर.दर्शकों में मानो बिजली सी दौड़ गई,उनके जबरदस्त लटके-झटके,धांसू एक्सप्रेशन्स और बेहतरीन डांस मूव्स ने पूरे माहौल को सरगर्म कर दिया, संगीत की हर बीट पर उसका जोश और एनर्जी देखते ही बनती थी, स्टेज पर उनकी मौजूदगी इतनी पावरफुल थी कि दर्शकों की नजरें एक पल के लिए भी उनसे हट नहीं सकीं। स्टेज शो हो, वहां भीड़ का जोश हमेशा देखने लायक होता है। उनकी एनर्जी, देसी अदाएं और धमाकेदार डांस मूव्स पर दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। 
टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने सबसे पहले चमकीली रेड कलर की शॉर्ट और स्टाइलिश ड्रेस में स्टेज पर शानदार डांस किया। अपनी कमर मटकाना शुरू कर देती हैं. उसके बाद गजब का परफॉर्मेंस देती हैं। उनका डांस तो शानदार है ही, साथ ही उनके एक्सप्रेशन्स भी गजब के हैं। उसके बाद संभावना सेठ ने मंच से उतरकर महिलाओं के  सेल्फी ली।


स्टेज पर दिखाएं धांसू मूव्स, झूम उठा लोग
स्टेज पर जहां म्यूजिक बजते ही संभावना अपनी हाई एनर्जी परफॉर्मेंस से माहौल में आग लगा देती है। उसके डांस स्टेप्स इतने ताबड़तोड़ और बोल्ड है कि वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। लोग लडक़ी का डांस देखकर कह रहे हैं कि इस परफॉर्मेंस को देख सर्दियों में भी गर्मी महसूस होने लगी। लोग मोबाइल निकाल-निकालकर वीडियो बनाते रहे और सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगी, भीड़ में तालियों और सीटियों की गूंज से साफ पता लग रहा था कि लडक़ी ने सबका दिल जीत लिया है  टीवी एक्ट्रेस संभावना सेठ  धमाकेदार डांस के लिए जानी जाती हैं। डांस-गानें में संभावना सेठ की अदाएं फैंस को दीवाना बना रही है। इस गाने में संभावना सेठ ने अपने लटके- झटकों से सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है।

संभावना सेठ भोजपुरी फिल्मो के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी स्पेशल सांग कर चुकी हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रयिता तब मिली जब उन्होंने 2008 में टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस में धमाकेदार एन्ट्री मारी. हालांकि, संभावना शो की विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन फैन्स को शो में उनकी परफॉर्मेंस बेहद पसंद आई. संभावना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पागलपन फिल्म से की थी. जिसके बाद उन्होंने अब्बास मस्तान की 36 चाइना टाउन  में स्पेशल सांग भी किया, जो काफी हिट हुआ।